Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

आप ने नोटबंदी की मुसीबतों के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Dec 2016

Last updated on: Dec 28, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जन-विरोधी' बताते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को उनसे नोटबंदी के फैसले के बाद 50 दिनों की समय सीमा खत्म होने के बाद भी लोगों को हो रही दिक्कतों की जिम्मेदारी लेने को कहा। मीडिया को संबोधित करते हुए आप के नेता आशुतोष ने कहा कि नोटबंदी की घोषणा के बाद से 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई, जबकि लाखों लोग बेरोजगार हो गए।उन्होंने कहा, "आठ नवंबर को प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि 50 दिनों बाद स्थिति सामान्य हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि 50 दिनों में स्थिति नहीं सुधरी तो इसके वह ही जिम्मेदार होंगे।"

आशुतोष ने कहा, "नोटबंदी की घोषणा के बाद 50 दिन अब बीत गए हैं। किसानों की मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं, मजदूरों ने अपनी नौकरियां खो दी हैं। छोटे व्यापारी परेशान हैं क्योंकि उनका व्यापार चौपट हो गया। सौ से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी और कई शादियां नकदी की कमी के कारण टूट गईं। इस सब के लिए कौन जिम्मेदार है?"आप नेता ने कहा कि क्यों प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के कारण हुई मौतों पर एक शब्द भी बोलकर अपनी सहानुभूति नहीं जताई?

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी अखलाक की हत्या, नजीब अहमद के लापता होने और रोहित वेमुला की आत्महत्या पर कुछ नहीं बोले। हमारा मानना है कि भाजपा की विचारधारा के अनुसार मोदी दलित विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी हैं।"उन्होंने कहा, "लेकिन, अब भी वह एक शब्द सहानुभूति के नहीं बोले जब उनके फैसले की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।"आशुतोष ने कहा, "अब लोग जानना चाहते हैं कि क्या वह जन-विरोधी भी हैं।"

 

Tags: Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD