Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंजाब के पानियों पर किसी अन्य राज्य का कोई अधिकार नही- प्रकाश सिंह बादल

पानियों की रक्शा के लिए शिरोमणि अकाली दल कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार , भूच्चो मंडी विधान सभा क्शेत्र में संगत दर्शन कार्यक्रम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोठे संधुआं, बठिंडा , 27 Dec 2016

Last updated on: Dec 27, 2016, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज विश्व स्तर पर स्वीकृत रिपेरियन सिद्धंत अनुसार  दरियाई पानियों पर केवल पंजाब का हक होने की वचनबद्धता को दोहराते हुये कहा कि हमारे दरियाई पानियों पर किसी भी अन्य राज्य का अधिकार नही हैं।भूच्चों मंडी विधान सभा क्शेत्र में संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का प्राकृतिक स्रोत केवल दरियाई पानी ही है और किसी अन्य राज्य को पानी देने का प्रश्र ही पैदा नही होता क्योकि हमारे पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नही है स. बादल ने कहा कि पानी पंजाबियों का जीवन है जिस कारण शिअद इस की रक्शा के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। उन्होने स्पश्ट शब्दों में कहा कि एसवाईएल नहर की कोई जरूरत नही है और इस का निर्माण किसी भी कीमत पर नही होने दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों को पानी से वंचित करने के लिए आप पार्टी और कांग्रेस आपस में एक है स. बादल ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान, हरियाणा व अन्य राज्यों को पानी देकर राज्य को अपने हक से वंचित कर दिया है। उन्होने कहा कि आप पार्टी ने भी कांग्रेस का राह अपनाकर पंजाब को बड़ा धोखा दिया  है। 

उन्होने कहा कि पंजाब को पानियों को अधिकार से वंचित करने के लिए कांग्रेस ने पिछले समय में बहुत समझौते किये है और अब आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने पंजाब विरूद्ध हल्फनामा दायर करके इन समझौतो का समर्थन किया है।कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के इस्तीफे को महज राजीनतिक स्टंड बताते हुये मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रधान को चुनौती दी है कि वह लोगों को इस बात का भी स्पश्टीकरण दे कि संकट की घड़ी में राज्य के साथ एक जुटता जाहिर करने के लिए कांग्रेस व बाकी संसद सदस्यों ने इस्तीफे क्यों नही दिये। उन्होने कहा कि कांग्रेस मुख्य का इस्तीफे राज्य के हित में होने की बजाये इस संजीदा मामले पर राजनीतिक लाभ लेना है। स. बादल ने कहा कि हकीकत है कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह विधान सभा चुनाव लडऩा चाहते है जिस कारण उन्होने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आड़ में लोक सभा से इस्तीफा देकर लोगों को गुमराह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ऊंगली पर खून लगाकर शहीद बनना चाहता है जबकि असलियत यह है कि एसवाईएल नहर का टक लगाने के मौके पर वह स्वयं उपस्थित थे।एसवाईएल नहर के लिए प्रत्यक्श रूप से कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के कांग्रेसी शुरू से अपनी हाईकमांड की कठपुतलिया बनकर राज्य के हितों का नुकसान करते रहे है। 

इस की मिसाल देते हुये उन्होने कहा कि सबसे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के उस समय के कांग्रेसी मुख्यमंत्री स. दरबारा सिंह से जबरदस्ती करके दरियाई पानियों के मामलों पर अपनी मर्जी के फैसले थोंपे। इसके बाद पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए एसवाईएल नहर का टक लगाने के लिए इंदिरा गांधी स्वयं पहुंची थी । मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब लिंक नहर का टक लगाने के मौके वह (स. बादल)व अन्य अकाली नेता रोश के रूप में गिरफतारियां दे रहे थे तो उस समय कैप्टन अमरेन्द्र सिंह टक लगाने वाले समागम में स्वयं हाजिर होकर अपनी लीडर को खुश करने के लिए उत्साहित होकर नहर बनाने के फैसले का स्वागत कर रहा था आप पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राज्य में खिलाफ हल्फिया बयान दिया। स. बादल ने कहा कि इस पार्टी के नेता राज्य के हक  छिनने के लिए उत्साहित हो रहे है।

टिकट लेने के लिए शिअद छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे लीडरों की आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐसे दल बदलू व भगौडे लीडरों को पूर्व वित्त मंत्री श्री मनप्रीत बादल से सबक सीखना चाहिए जिसने अकाली दल छोडकर सबसे बड़ा राजनीतिक गुनाह किया है। स. बादल ने लोगों को ऐसे दल बदलूओं को चुनावों में रदद करके सबक सीखाने का आग्रह किया है। उन्होने कहा कि वोटर सुप्रीम होते है जो चुनावों दौरान ऐसे मौकाप्रस्त लीडरों को सबक सीखा सकते है। इस के पश्चात गोनियाना मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी जिस भी विधान सभा क्शेत्र  से चुनाव लडऩे के लिए हुक्म देगी वह वही से चुनाव लड़ेगें। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में पार्टी सबसे उपर होती है और वह हमेशा पार्टी के फैसले पर फूल चढ़ाते रहे है।इस अवसर पर विधायक स. हरप्रीत सिंह, शिअद के जिला प्रैस सचिव डा. ओमप्रकाश शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेश प्रमुख सचिव श्री केजेएस चीमा, डिप्टी कमीशनर घनश्याम थोरी व जिला पुलिस मुख्य श्री स्वप्र शर्मा उपस्थित थे।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD