Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज ठाकरे ने पूछा, शिवाजी के स्मारक के लिए पैसा कहां से आएगा?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नासिक (महाराष्ट्र) , 26 Dec 2016

Last updated on: Dec 26, 2016, 00:00 IST

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सोमवार को सवाल उठाया कि अरब सागर में बनने वाले शिवाजी स्मारक के लिए पैसा कहां से आएगा। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्तावित स्मारक के लिए मुंबई के पास अरब सागर में जल पूजा की थी।राज ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार ने मुंबई के पास अरब सागर में मराठा योद्धा शिवाजी का विशाल स्मारक बनाने का ऐलान किया है। इसमें शिवाजी की बड़ी प्रतिमा भी लगेगी और इस पर 3600 करोड़ का खर्च आएगा।उन्होंने कहा, "यह पैसा कहां से आएगा? क्या उनके पास इस परियोजना के लिए पैसा है? अतीत में वे ऐसी ही घोषणाएं कर चुके हैं जिनके लिए कभी धन नहीं मिल सका।"

उन्होंने कहा कि बजाए इसके, इस पैसे का इस्तेमाल महाराष्ट्र में विभिन्न जगहों पर मौजूद किलों और महलों के रखरखाव और विकास पर किया जाए जिनमें से कई छत्रपति शिवाजी महाराज के समय के हैं। एमएनएस यह मांग लंबे समय से करती रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ऐसी घोषणाएं करते रहते हैं जिसमें कभी पैसा नहीं आता।उन्होंने कहा कि अब तक न जाने कितने स्मारक बन चुके हैं लेकिन 'शिवशाही' आजतक नहीं आई। उन्होंने इस मामले को राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले का राजनीतिक स्टंट बताया।

 

Tags: Raj Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD