Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उप्र की जनता भाजपा के साथ आने का मन बना चुकी है : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 24 Dec 2016

Last updated on: Dec 24, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन रैली का शनिवार को लखनऊ में समापन हो गया। इस अवसर पर लखनऊ पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और वह भाजपा के साथ आने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा, "हमें परिवर्तन यात्रा के दौरान जनता का भरपूर प्यार मिला है।"उन्होंने कहा, "नोटबंदी को लेकर लोग राजनीति कर रहे हैं, यह सही नहीं है। यह देशहित से जुड़ा मामला है। मोदी सरकार ने कालेधन को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।" शनिवार को उप्र में परिवर्तन यात्रा का समापन हो गया है। इसके बाद राजनाथ ने रोड शो का आयोजन किया।राजनाथ ने कहा, "आजाद भारत में विकास और सुशासन देने का काम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुआ था। किसी प्रधानमंत्री ने यदि हमें विश्व में सम्मान दिलाया है तो वो नरेंद्र भाई मोदी की सरकार ने किया है। हमें नोटबंदी को चुनावी हानि और लाभ के रूप में नहीं लेना चाहिए।"

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "403 विधानसभा में 17000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की गई। यात्रा के दौरान 26 बड़ी सभाओं को केंद्रीय मंत्रियों ने संबोधित किया। यात्रा के दौरान कुल 49 दिन के दौरान करीब 17 हजार किलोमीटर का सफर किया गया। इसमें भाजपा नेताओं ने करीब दो करोड़ लोगों से सीधा संवाद किया। यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छह जनसभाओं को संबोधित किया।"सभी यात्राएं शनिवार दोपहर लगभग दो बजे लखनऊ स्थित मोती महल लॉन पहुंची। वहां से रोड शो करते हुए राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य गाजे-बाजे के साथ हजरतगंज चौराहा पहुंचे। यहां महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अन्य महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का समापन हुआ।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD