Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कुल मिलाकर, नोटबंदी देश के लिए अच्छी है : पेमा खांडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दामबुक (अरुणाचल प्रदेश) , 20 Dec 2016

Last updated on: Dec 20, 2016, 00:00 IST

नोटबंदी के कारण जहां देश भर में गंभीर संकट खड़ा हो गया है, वहीं ऐसा लगता है कि अरुणाचल प्रदेश पर इसका कोई गंभीर असर नहीं पड़ा है। अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इसे देश के लिए 'अच्छा' बताया है और कहा कि इससे पहले कि इसका उल्टा असर दिखे, राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने की जरूरत है। खांडू ने आईएएनएस को बताया, "हमारी आबादी काफी कम है। हम महज 14 लाख लोग हैं। शुरू में हमें अपने लोगों को लेकर चिंता हुई, लेकिन बाद में लोगों ने महसूस किया कि नोटंबदी कुल मिलाकर देश के लिए अच्छी है। जहां तक बैंकों का सवाल है तो अरुणाचल प्रदेश में काफी कम बैंक हैं। कुछ जिलों में महज तीन या चार बैंक हैं। चूंकि हमारी आबादी ज्यादातर दूरदराज के इलाकों में रहती है, इसलिए हमें ऐसा तंत्र बनाना होगा, जिससे आनेवाले दिनों में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।"37 वर्षीय खांडू ने जुलाई में पदभार संभाला था। वे भारत के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं तथा अरुणाचल के नौंवे मुख्यमंत्री हैं। इस राज्य का गठन 1987 में हुआ था। खांडू पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं जिनकी मौत एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 2011 में हो गई थी।उन्होंने यहां अरुणाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित एडवेंचर एंड म्यूजिक समारोह के समापन मौके पर कार्यक्रम से इतर कहा, "आनेवाले सालों में हम अरुणाचल प्रदेश में अवसंरचना विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, हमें रेलवे और सड़कों की जरूरत है। निजी निवेश सिर्फ होटल और होमस्टे में किया जा रहा है। मैं राज्य के पूर्वी हिस्से को रेलवे से जोड़ने के प्रयास में जुटा हूं। पासीघाट से इस लाइन की शुरुआत होगी। ज्यादातर पिलर का काम पूरा हो चुका है और मार्च 2017 तक सभी पिलर खड़े कर लिए जाएंगे।"पासीघाट फिलहाल दिल्ली से जु़ड़ा है और हर हफ्ते एक एसी ट्रेन यहां से दिल्ली आती-जाती है जिसका सफर 38 घंटों में तय होता है। 

 

Tags: Pema Khandu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD