Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

जगमीत सिंह बराड़ ने टी.एम.सी जालंधर कार्यालय का किया उदघाटन, समारोह में आप वलंटियर भी हुए शामिल

ममता को 26 दिसंबर को रिपोर्ट भेजे जाने का दिया इशारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Dec 2016

Last updated on: Dec 21, 2016, 00:00 IST

तृणमूल कांग्रेस के पंजाब में तेजी से प्रसार की नीति के तहत, आज पूर्व सांसद व टी.एम.सी के प्रदेशाध्यक्ष जगमीत सिंह बराड़ द्वारा जालंधर में पार्टी का राज्य में चौथे कार्यालय का उदघाटन किया गया।बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि हम रेगुलर तौर पर राज्य में नए कार्यालय खोलते रहेंगे व उन्हें गर्व है कि टी.एम.सी को पंजाब के सभी राजनीतिक गलियारों से जमीनी स्तर पर समर्थन मिल रहा है।प्रैस कांफ्रैंस में आप के बस्सी पठाना, अमलोह, फतेहगढ़ साहिब के सीनियर इंचार्ज जशनदीप संधु भी शामिल हुए और आप व टी.एम.सी के मध्य चुनाव पूर्व गठबंधन को अपना पूरा समर्थन जताया। समारोह में दोआबा क्षेत्र से कुछ अन्य वरिष्ठ आप पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने नामों का खुलासा नहीं करना चाहा, लेकिन उन्होंने विचाराधीन गठबंधन का मौखिक समर्थन किया। जगमीत बराड़ ने स्पष्ट किया कि इसे आप में विद्रोह या पार्टी के टूटने के संदर्भ में न देखा जाए, इन युवा साथियों ने गठबंधन को लेकर अपना समर्थन प्रकट किया है और साबित किया है कि हमारा एक निशाना है, एक रास्ता है।

बराड़ ने कोलियांवाली द्वारा गांव में रखी आप रैली में दखल देने व आतंक मचाने के मामले में उसे शह देने वाली बादल सरकार की निंदा की और कहा कि एक नामी नशा तस्कर, अपराधी को लोकतांत्रिक समारोह में दखल देने की इजाजत दी जा रही है, जो न सिर्फ शर्मनाक, बल्कि गैर कानूनी भी है और वह चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेने की अपील करते हैं।

उन्होंने बादल सरकार द्वारा एविएशन सैक्टर को लेकर बड़े-बड़े ऐलानों की हंसी उड़ाई और कहा कि गत दिवस उन्होंने बठिंडा एयरपोर्ट के बारे में यह कहा था और आज उन्हीं शब्दों को आदमपुर प्रोजैक्ट को लेकर दोहराते हैं। क्योंकि लोगों को नौकरियां चाहिएं, वे आत्महत्याएं कर रहे हैं और नशों व गैंगवारों का सामना कर रहे हैं, बल्कि यह कोई हल न होकर, मात्र प्रचार है।यह पूछने पर कि क्या वह लंबी या अमृतसर से चुनाव लडऩे को तैयार हैं, उन्होंने कहा कि यह हमारे नेतृत्व पर छोड़ दें और यदि उन्हें कहा गया, तो वह चुनौती स्वीकार करेंगे।

इस समारोह में अन्यों के अलावा, डा. हरबंस लाल, गौतमबीर सिंह, एडवोकेट गुरवीर सिंह रेहल, गुरदास गिरधर, सुखवंत दुगरी व गुरबीर संधु और अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD