Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

जगमीत सिंह बराड़ ने बठिंडा में टी.एम.सी कार्यालय का उदघाटन किया- हरसिमरत बादल व मोदी की निंदा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 19 Dec 2016

Last updated on: Dec 19, 2016, 00:00 IST

तृणमूल कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष व पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने राज्य में पार्टी के तीसरे कार्यालय का आज बठिंडा में उदघाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ अन्य जिलों से जिला को-आर्डीनेटर व मालवा क्षेत्र से वरिष्ठ साथी भी थे।उन्होंने ऐलान किया कि टी.एम.सी आने वाले थोड़े ही दिनों में पंजाब के सभी जिलों में कार्यालय खोलेगी और राज्यस्तर पर पार्टी का ढांचा भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने 17 दिसंबर को अमरेन्द्र के विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय खोला था और दो दिन बाद हमने हरसिमरत बादल के क्षेत्र में जगह बना ली है और जल्द ही हम भ्रष्टाचार के इस तानबाने को जड़ से उखाड़ देंगे।इस दौरान बराड़ ने हरसिमरत बादल के घमंडी रवैये की निंदा करते हुए कहा कि मैडम नन्हीं छां के अभिमान ने बठिंडा के लोगों के गर्व को ठेस पहुंचाई है। इसी तरह, उन्होंने कहा कि सुखबीर सरेआम उन गुंडा तत्वों को बचा रहे हैं, जिन्होंने ईमानदार पुलिसवाले को प्रताडि़त किया था और सत्ता व नशे में चूर होकर एक जश्र में युवा लड़की का कत्ल किया था, जबकि मजीठिया ने एक पूरी पीढ़ी को चिट्टे के साथ बर्बाद कर दिया और अब ये मजे के लिए युवा लड़कियों को मार रहे हैं, लेकिन ऐसा और सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने पठानकोट हमले मामले में दागी पुलिस अधिकारी सलविंदर सिंह को क्लीन चिट देकर रक्षा सेनाओं व पठानकोट को लोगों को धोखा देने पर केन्द्र सरकार पर हमला किया और कहा कि मोदी हर रोज छोटे राजनीतिक हितों के लिए सेना का नाम बेचते हैं और अब इन्होंने बिक्रम मजीठिया के दबाव में सलविंदर सिंह को क्लीन चिट दे दी। जबकि पंजाब का हर बच्चा जानता है कि सलविंदर सीमा से बेस के गेटों तक अपनी आधिकारिक कार में आतंकवादियों को लेकर आए थे, लक्ख लाहनतां ऐसी सरकार ते जोह चिट्टे दा मुल्ल शहीदां दे खून तो ज्यादा लाउंदी है।उन्होंने बठिंडा एयरपोर्ट के बड़े-बड़े दावों को चुनावी स्टंट करार देकर खारिज किया और इसके उद्देश्य को लेकर सवाल पूछा कि यह ड्रग व ड्रामा सरकार मोहाली एयरपोर्ट को शहीद भगत सिंह का नाम नहीं दे सकी, अमृतसर एयरपोर्ट बंद हालत में है, तो अब यह नया ड्रामा उन लोगों के साथ क्या करेगा, जो आत्महत्याएं कर रहे हैं, नशों व गैंगवार से पीडि़त हैं और ए.टी.एम लाइनों में मर रहे हैं, पंजाब को हल चाहिएं, प्रचार नहीं।आप के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना बारे सवाल पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि टी.एम.सी एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है और आने वाले दिनों में हम ममता जी को जमीनी हालातों की रिपोर्ट देंगे। इस संबंध में फैसला उनके व केजरीवाल द्वारा लिया जाएगा और उन्हें भरोसा है कि आने वाले दिनों में यह गठबंधन उभरकर सामने आएगा।वहीं पर, समारोह के दौरान मौजूद एक स्थानीय नेता ने नाम न बताए जाने की इच्छा पर कहा कि हमें लोक भलाई पार्टी से बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है, लेकिन अब टी.एम.सी मालवा क्षेत्र में जगमीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में एक अहम भूमिका निभाएगी। क्षेत्र का लगभग हर उम्मीदवार उनकी ओर से अपने लिए प्रचार चाहता है, लेकिन यह तभी मुमकिन है, जब हम लोगों को एक सांझा संदेश दें।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD