Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

जगमीत बराड़ ने रोड शो के बाद पटियाला में टी.एम.सी कार्यालय का उदघाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 17 Dec 2016

Last updated on: Dec 17, 2016, 00:00 IST

पूर्व सांसद व तृणमूल कांग्रेस, पंजाब के प्रधान जगमीत सिंह बराड़ द्वारा एक शानदार रोड शो निकालने के बाद पटियाला में टी.एम.सी के जिला कार्यालय का उदघाटन किया गया। इस दौरान रोड शो में शामिल उनके समर्थक हाथों में टी.एम.सी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी व पार्टी चिन्ह वाले कटआऊट लेकर चल रहे थे।इस अवसर पर बराड़ ने कहा कि हमारे अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय द्वारा चंडीगढ़ में प्रदेश मुख्यालय का उदघाटन करने के बाद हमने जिला कार्यालयों को खोलने का ऐलान किया था और पटियाला से हमने शुरूआत की है।उन्होंने यह भी कहा कि वह हमारे रोड शो को मिले भारी समर्थन से बहुत उत्साहित हैं और हम पंजाब में एक ईमानदार राजनीतिक विकल्प देने के लिए वचनबद्ध हैं, जिसे वर्करों सहित कांग्रेस व अकाली दल से निराश वलंटियरों से भारी समर्थन मिल रहा है, जो टी.एम.सी में एक साफ सुथरा राष्ट्रीय विचार देखते हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हमारे कार्यालय प्रत्येक जिले में खुलेंगे और जल्द ही पदाधिकारियों की एक सूची घोषित की जाएगी। इसके अलावा, वलंटियरों को शामिल करने के लिए एक राज्यस्तरीय मुहिम भी चलाई जाएगी व वोटरों को पार्टी के चुनाव चिन्ह से अच्छी तरह अवगत करवाया जाएगा।वहीं पर, जब उनसे आप के साथ समीकरणों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लोक हित अभियान ने बगैर किसी शर्त आप को समर्थन दिया था और संकट के समय में आप के साथ खड़ी थी। हम पंजाब को राजवाड़ाशाही व परिवारवाद से बचाने के लिए उनके साथ हर मुद्दे पर खड़ेंगे। हम उनके साथ एक सांझीदार के रूप में पंजाब को एक अच्छी सरकार देना चाहते हैं, लेकिन अब आप एक हाथ से ताली नहीं बजा सकते, उन्हें भी पंजाब के लिए इसी तरह की वचनबद्धता दर्शानी चाहिए।इस दौरान अन्यों के अलावा, वरिष्ठ नेताओं में विजय साथी, संत सिंह घगगा, अमरजीत सिंह राजीयाना, बलजीत सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD