Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अग्नि और सुरक्षा प्रदर्शनी दिल्ली में शुरू, जुटे 300 ब्रांड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Dec 2016

Last updated on: Dec 08, 2016, 00:00 IST

यहां प्रगति मैदान में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय अग्नि एवं सुरक्षा प्रदर्शनी और सम्मेलन (आईएफएसईसी) का दसवां संस्करण गुरुवार से शुरू हुआ। प्रदर्शनी में ऑस्ट्रेलिया, चीन, हंगरी, भारत, कोरिया, मलेशिया, रूस, सिंगापुर, ताईवान, संयुक्त अरब अमीरात, इंग्लैंड एवं अमेरिका सहित 300 देशों के ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। यूबीएम इंडिया के तत्वावधान में यह प्रदर्शनी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 8 से 10 दिसम्बर तक आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम ने किया। शो में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात प्रदर्शकों, सलाहकारों, कारोबार विशेषज्ञों एवं मुख्य सरकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया तथा सुरक्षा एवं अग्नि क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों, इनके समाधानों एवं सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं पर चर्चा की। प्रदर्शकों, सलाहकारों, कारोबार विशेषज्ञों एवं मुख्य सरकारी अधिकारियों ने आगंतुकों को अत्याधुनिक तकनीकों, उद्योग जगत के रुझानों, चुनौतियों एवं बाजार के दृष्टिकोणों पर जानकारी दी, उन्हें अपने कारोबारों के लिए सर्वश्रेष्ठ समाधानों के बारे में बताया।

आईएफएसईसी इंडिया एक्सपो के दसवें संस्करण के उद्घाटन अवसर पर यूबीएम इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने कहा, "आज दुनिया भर के शहर इतिहास की तुलना में कहीं अधिक तेजी से विकसित हो रहे हैं। शहरों में भीड़भाड़ के साथ आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ती जा रही हैं, जिसका खामियाजा हमें सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा दुनिया भर में आतंकवाद एक बड़ा मुद्दा है जिसके चलते समुदायांे को सुरक्षा की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन परिस्थितियों में आईएफएसईसी इंडिया उद्योग जगत की प्रगति में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएगा, उद्योग जगत के सभी पक्षों को भारत के सुरक्षा प्रतिमानों के बदलते रुझानों के बारे में जानकारी देगा। उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करेगा जिसके द्वारा आसानी से लागू किए जा सकने वाले लागत प्रभावी एवं हाई-टेक समाधानों को जानने का मौका मिलेगा।"

उन्होंने कहा, "इस साल हम एक्सपो के दसवें संस्करण का आयेाजन करने जा रहे हैं। यह मंच सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा समुदाय से जुड़े सभी हितधारकों को एक मंच पर लाएगा तथा क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"प्रदर्शनी में इस साल 'सिक्योरिटी स्ट्रैटेजीज टू काउन्टर एक्सटर्नल एण्ड इंटरनल थ्रेट्स एवं 'क्रिएटिंग अ स्मार्टर एण्ड सेफर वल्र्ड विद स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी' विषयों पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।इस साल आईएफएसईसी इंडिया भारत में अपनी तरह के पहले आईएफएसईसी इंडिया अवार्डस लॉन्च करने जा रहा है। पुरस्कार उन सीएसओ और सुरक्षा अधिकारियों को दिए जाएंगे जो कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करते हैं। एसोचैम के अनुसार भारत ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के साथ 2020 तक ग्लोबल होमलैंड सिक्योरिटी बाजार के सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरेगा। 

 

Tags: Hansraj Gangaram Ahir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD