Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हमने सतलुज यमुना लिंक नहर का मामला हमेशा के लिए किया समाप्त- प्रकाश सिंह बादल

पानी बचाओ, पंजाब बचाओʼकांग्रेस व आप को भगाओ- सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किली चाहल (मोगा) , 08 Dec 2016

Last updated on: Dec 08, 2016, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर के लिए ली गई जमीन को डी-नोटीफाई करने के पश्चात इसके मालिक अधिकार असली मालिकों व उनके परिजनों को दिए जाने के पश्चात यह मुद्दा हमेशा के लिए समाप्त हो गया है। आज यहां ʻपानी बचाओ, पंजाब बचाओʼ रैली के दौरान प्रभावशाली जनसमुह को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब के पास एक बूंद भी पानी की ज्यादा नहीं है और न ही पानी किसी को दिया जाएगा, जिसके लिए सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण की कोई जरुरत नहीं है और न ही  भविष्य में इस नहर के निर्माण के लिए आज्ञा दी जाएगी । इस मुद्दे को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई इतिहासिक पहलकदमी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के पास दूसरे राज्यों को देने के लिए एक बूंद पानी की ज्यादा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस को रोकने के लिए जो भी उनके अधिकार क्षेत्र में था उन्होंने कानूनी दायरे में रहते हुए राज्य के हित्त की रक्षा के लिए किया। सत्ता के लालस में पंजाब व पंजाबियों के साथ विश्वासघात करने के लिए कांग्रेस लीडरशिप पर तीखा प्रहार करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह चीची को खून लगा कर शहीद बनने का प्रयास कर रहा है और सतलुज यमुना लिंक नहर के मामले पर लोगों से हमदर्दी व्यक्त कर रहा है जबकि सच यह है कि कैप्टन ही पंजाब के पानी की लूट के लिए कांग्रेस हाई कमांड की तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी से मिल कर साजिश रचने का मुय दोषी है। जिन्होंने 1982 में पंजाब के कपूरी गांव में इस लिंक नहर का नींव पत्थर रखा। 

उन्होंने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर को बनाने के विरोध में इसी दिन अकाली दल ने इस का कड़ा विरोध करके मोर्चा शुरू किया। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के इस्तीफे को राजनीतिक स्टंट बनाते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि कैप्टन की तरफ से इस्तीफे का यह ड्रामा सतलुज यमुना लिंक नहर के नाजुक मुद्दे पर राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से रचा गया है न कि राज्य के हित्त की रक्षा के लिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लीडरशिप पंजाब से संबंधित सभी मुद्दों को लेकर गैर संजीदा हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम कांग्रेस लीडरशिप के दबाव में इस्तीफा देते हैं तो कांग्रेस नहर के निर्माण के लिए रास्ता साफ करने के अपने उद्देश्य में सफल हो जाती। इसके उल्ट हम ने सही फैंसला लेते हुए पंजाब विधान सभा का विशेष सदन बुलाया जिसका कांग्रेस ने वायकाट कर दिया था। मुख्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक , आर्थिक, धार्मिक मामलों सहित हर एक मामले पर पंजाब व पंजाबियों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर का मुद्दा भी कांग्रेस पार्टी की पंजाब के प्रति उदासीनता का परिणाम है। मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि पानी राज्य की मूल जीवन रेखा है और दरियाओं के पानियों को वांटने का कोई भी प्रयास पंजाब को तबाह कर के रख देगा। सतलुज यमुना लिंक नहर के बारे में समझोते के बारे में केन्द्र में कांग्रेस सरकार ने दुनिया भर में प्रवानित रिपेयरियन सिद्धातों को आंखों से ओझल किया। उन्होंने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर का विरोध हर एक पंजाबी की जिम्मेवारी है और हम सभी को हर कीमत पर राज्य के पानियों की रक्षा के लिए प्रण लेना चाहिए। 

देश को अनाज भंडार में स्वय निर्भर बनाने के अतिरिक्त देश की खडगभुजा की जिम्मेदारी निभाने के लिए दिए गए सहयोग को याद करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि कांग्रस की समय समय की सरकारों ने पंजाबियों के बड़े योगदान का कोई कदर नहीं की ब्लकि इन्होंने राज्य के साथ सौतेला माँ की तरह व्यवहार करके राज्य की आर्थिकता को क्षति पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब विरुध किए गए इस पाप को पंजाबी कभी माफ नहीं करेंगे। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को गरीब विरोधी पार्टी बताते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि अगर इन पार्टियों के हाथों में सत्ता दे दी जाए तो यह गरीबों  के लिए शुरू की गई स्कीमों को बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब भी अकाली भाजपा गठबंधन सरकार राज्य में एक मात्र गठबंधन सरकार है जो गरीबों के पक्ष में और पंजाबियों व पंजाब के अधिकारों की सच्ची पहरेदार भी है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई गरीबों के लिए स्कीमों का जिक्र करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल भाजपा गठबंधन सरकार ने किसानों को खेती संक्ट में से निकालने के लिए टयूबवैलों के लिए बिजली दी जिसके लिए प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ रुपए की सबसिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब गरीब वर्ग के लिए आटा दाल स्कीम शुरू करने वाला देश का एक मात्र राज्य है। इसके अतिरिक्त कैंसर व हैपेटाईटस-सी जैसी घात बीमारियों का फ्री में इलाज करवाने वाला एक मात्र पंजाब राज्य ही है। 

स. बादल ने कहा कि राज्य सरकार ने कड़े प्रयासों के परिणाम स्वरूप स्वास्थ व शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना है। अगामी विधान सभा चुनाव में शिरोमणी अकाली दल-भाजपा गठबंधन के अधिकारों में लोगों के भारी समर्थन के सहयोग की मांग करते हुए मुख्य मंत्री ने विरोधी पार्टियों के झुठे प्रचार से लोगों को दूर रहने के लिए कहा , जिनका एक मात्र निशाना सत्ता प्राप्ती है और न ही लोगों की सेवा करने की भावना है। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल-भाजपा गठबंधन को एक और अवसर देने से राज्य में विकास व खुशहाली के शुरू किए गए दौर का कार्य पूरा करने में सहायता मिलेगी जिस से पंजाब देश का अग्रणी राज्य बन जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री पंजाब  स.सुखबीर सिंह बादल ने  पंजाब के पानी पर डाका  डालने के लिए कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह  को आरोपी बताते हुए  बुलंद आवाज़ में प्रण दोहराया कि भले ही मेरी जान चली जाए पर पानी की एक बूंद भी राज्य से बाहर नहीं जाने दी जाएगी। उन्होंने पंजाब के लोगों को पानी बचाओ पंजाब बचाओ, कांग्रेस और आप को भगाओ का नारा देते हुए कहा है कि  यह दोनों पार्टियां पंजाब और पंजाबियों की  कट्टर विरोधी हैं इसलिए जैसे गत् 10 वर्षों से पंजाब वासियों ने इनको सत्ता से दूर रखा हुआ है उसी प्रकार पंजाब की रफतार को तेज रखने के लिए आगामी 15 वर्ष इनको बाहर रखा जाए और पंजाब की भलाई एवं विकास के लिए अकाली भाजपा गठजोड़ को सेवा का अवसर दिया जाए।  

स.बादल ने कहा कि विस्तार में तो शिरोमणि अकाली दल का चुनाव घोषणा पत्र  कुछ दिनों बाद जारी किया जाएगा परंतु वह वायदा करते हैं कि आगामी पांच वर्षों के दौरान पंजाब के सभी गांवों को शहरों की तजऱ् पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी गांवों की गलीयां-नालियां सीमेंट से पक्की बनाने के अतिरिक्त सीवरेज और सोलर लाइटों की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने एलान किया कि तीसरी बार सरकार बनने पर जहां सभी किसानों  के खाले पक्के किए जाएंगे वहीं  गांवों में उन गरीब परिवारों के लिए कालोनियां बनाकर घर दिए जाएंगे जिनके पास रहने के लिए अपने घर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ का लक्ष्य है कि आगामी पांच वर्षों में कि पांच लाख घर बनाकर बेघरों को दिए जाएं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त आगामी वर्षा के दौरान डेढ़ लाख नवयुवकों को सरकारी नौकरियां भी दी जाएंगी और इन नौ वर्षों के दौरान ढाई लाख नोैकरियां पहले ही दी जा चुकी  हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के नवयुवकों को एक साजिश़ तहत नश़ेड़ी कहने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को माफी मांगनी चाहिए क्योंकि पंजाब पुलिस की भर्ती के दौरान आए डोप टैस्ट के परिणामों से स्पष्ट हो गया है कि पंजाब विरोधी यह दोनों पार्टियों ने सब कुछ जानबूझ कर किया। 

उन्होंने कहा कि 4 लाख नवयुवकों  में से केवल 1.27 फीसदी नवयुवक ही डोप टैस्ट में फेल हुए हें।सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल को जन नेता बताते हुए कहा कि पंजाब का विकास केवल तब ही हुआ है जब-जब बादल साहिब राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। विकास और कल्याण स्कीमों का जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सराकार द्वारा शगुन स्कीम, नि:शुल्क सेहत बीमा योजना, एस सी-बी सी परिवारों को 200 यूनिट नि:शुल्क बिजली, नि:शुल्क खेल किटें व जिम, नि:शुल्क आटा-दाल स्कीम, नि:शुल्क दवाई केन्द्र, नि:शुल्क गेैस कुनैक्षन, यादगारों का निर्माण, किसानों को नि:शुल्क बिजली के अतिरिक्त राज्य को सरप्लस बिजली वाला और सडक़ीय नेटवर्क में अव्वल बनाया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और पंजाब में अकाली भाजपा गठजोड़ की सरकारें होने का सबसे अधिक फायदा पंजाब को मिल रहा है और राज्य में विकास की गति भी तेज़ हुई है।  उन्होंने कहा कि पंजाब का बुनियादी ढांचा इस समय पूरा मज़बूत बन चुका है और आगामी पांच वर्षों में अन्य नए उद्योगों के आरंभ होने के साथ पंजाब की तरक्की में नई इबारत लिखी जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य में चल रहे 200 स्किल सैंटरों द्वारा प्रत्येक वर्ष 1 लाख के करीब नवयुवक प्रशिक्षण हासिल करके अपने-अपने रोज़गार आरंभ कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन नवयुवकों को बहुत ही कम ब्याज़ दर पर 10 लाख रूपए तक का कजऱ्ा हासिल करने में पंजाब सरकार मदद करेगी।  

इस अवसर विशेषकर रैली में पहुंचे  लाखों की संख्या में पंजाबवासियों का धन्यवाद करते हुए स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि गहरी धुंध के बावजूद लोगों का यहां पहुंचना यह सिद्ध करता है कि सारा पंजाब अकाली-भाजपा सरकार के साथ है और पानी की रक्षा के लिए हस्ताक्षरीय अभियान की रिर्पोट शीघ्र ही राष्ट्रपति को सौंपी जाएगी।इस अव सर पर मुख्य मंत्री की लम्बी व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के राज्य प्रधान श्री विजय कुमार सांपला ने राज्य व राज्य के लोगों के हित्तों की रक्षा के लिए स. बादल द्वारा दिए जा रहे सहयोग को याद किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल भाजपा गठबंधन एक राजनीतिक गठबंधन ही नहीं है इस का उद्देश्य राज्य के हित्त की रक्षा करना है। श्री सांपला ने कहा कि देश को अनाज के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाए रखने के लिए राज्य के किसानों को पानी की बहुत जरुरत है। उन्होंने कहा कि राज्य के पास एक भी बूंद पानी की नहीं है। 

मंच संचालन कैबनिट मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने किया इस अवसर पर कैबनिट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़, परमिन्द्र सिंह ढींडसा, जनमेजा सिंह, जत्थेदार तोता ङ्क्षसह, गुलजार सिंह राणीके, सोहन सिंह ठंडल, सिकंदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह रखड़ा, सुरजीत कुमार ज्याणी और शरणजीत सिंह ढिल्लों, लोक सभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपूरा, राज्य सभा सदस्य बलविन्द्र सिंह भुंदड व सुखदेव सिंह ढींडसा, विधायक बीबी जगीर कौर, पवन कुमार टीनू, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, सुरिन्द्र सिंह भुल्लेवाल राठां, जसटिस निर्मल सिंह, इकबाल सिंह झंदा, जीतमहिन्द्र सिंह सिद्धु, जोगिन्द्र पाल जैन, हरमीत सिंह संधू, एनके शर्मा, बाबू प्रकाश चंद गर्ग, महिन्द्र कौर जौश, वरिन्द्र कौर लुंबा, सोम प्रकाश, सरूप चंद सिंगला व सीमा कुमारी, पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह व निर्माण सिंह काहलों, पूर्व विधायक अजैब सिंह भट्टी, सर्वजीत सिंह मक्कड़, रणजीत ङ्क्षसह तलवंडी व श्री ईश्वर सिंह मेहरबान, यूथ अकाली आगू इंदर इकबार सिंह अटवाल, यूथ अकाली आगू बरजिन्द्र सिंह बराड, यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड के चेयरमैन भुपिन्द्र सिंह चीमा, मुख्य मंत्री के मीढिया सलाहकार हरचर्ण बैंस, उप मुख्य मंत्री के मीढिया सलाहकार जंगवीर सिंह, उप मख्य मंत्री के ओएसडी पर्मजीत सिंह सिधवां, चर्णजीत सिंह बराड व परमिंदर सिंह बराड़ व अकाली आगू सेठ सतपाल उपस्थित थे। 

 

Tags: Parkash Singh Badal , Vijay Sampla , Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD