Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मध्य प्रदेश : 'नोटबंदी बाद जन-धन खातों में औसतन 5 सौ रुपये आए'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 07 Dec 2016

Last updated on: Dec 07, 2016, 00:00 IST

केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी किए जाने से मध्य प्रदेश में किसान और आमजन को आ रही समस्याओं को लेकर बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "नोटबंदी के बाद शुरुआत में कुछ समस्या आई, मगर अब हालात सामान्य हो चले हैं। जहां तक जन-धन खातों में रकम आने का सवाल है तो प्रदेश में इन खातों में 30 नवंबर तक एक हजार करोड़ रुपये आए हैं, जो प्रति खाता औसतन महज पांच सौ रुपये बैठता है।" मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस द्वारा किसानों को खाद, बीज न मिलने के आरोपों का नकारते हुए कहा, "बीते वर्ष की तुलना में किसानों ने रबि के मौसम में अब तक ज्यादा बीज, खाद तो उठाया ही है, साथ में ज्यादा क्षेत्र में फसल की बुवाई भी कर ली है। किसान से लेकर आम आदमी तक नोटबंदी के फैसले से खुश हैं, यही कारण है कि हर कोई प्रधानमंत्री के फैसले का साथ दे रहा है।"

चौहान ने कहा, "बीते वर्ष रबि मौसम में 77 लाख हेक्टेयर में बोवनी हुई थी। उसके मुकाबले अभी तक इस वर्ष 95 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है, इस वर्ष एक लाख 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई का लक्ष्य रखा गया है।"उन्होंने कहा, "नोटबंदी के बाद कुछ दिनों तक जरूर लोगों को दिक्कतें आईं, मगर अब स्थिति सामान्य होने लगी है। यह देश हित में लिया गया फैसला है, यह साहसिक फैसला सिर्फ युगपुरुष, कर्मठ राजनेता ही ले सकते हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है।"मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा, "नोटबंदी को लेकर कांग्रेस में मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक भ्रम है। यह बात आज विधानसभा में भी साबित हो गई। कोई नोटबंदी का समर्थन करता नजर आता है तो कोई विरोध।"

नोटबंदी के बाद बैंकों में आई रकम का ब्योरा देते हुए चौहान ने बताया, "राज्य के बैंकों में 30 नवंबर तक 26 हजार करोड़ रुपये आए, जबकि 13 हजार करोड़ रुपये की निकासी की गई। राज्य की 9700 एटीएम में से 97 फीसदी काम कर रही हैं।" उन्होंने कहा, "जहां तक जन-धन खातों का सवाल है। राज्य में कुल दो करोड़ एक लाख जन-धन खाते हैं, और इन खातों में नोटबंदी से पहले दो हजार करोड़ रुपये थे, जो 30 नवंबर तक बढ़कर तीन हजार करोड़ रुपये हो गए, अर्थात एक हजार करोड़ रुपये आए। प्रति खाता देखा जाए तो औसतन पांच सौ रुपये बैठते हैं।"चौहान द्वारा दिए जा रहे आंकड़ों पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए और वे हंगामा करते हुए सदन से बहिर्गमन कर गए। उसके बाद चौहान ने कहा, "विपक्ष ने सदन, लोकतंत्र का अपमान किया है। वह इस चर्चा को सार्थक बनाना चाहते थे।"उन्होंने कहा, "मेरे मन में भाव था कि विपक्षी सदस्यों ने जनता के हित की जो बात की है, उसका भी जवाब दूं और कहीं कदम उठाने की जरूरत है तो कदम भी उठाऊं। लेकिन मैंने ऐसा दयनीय विपक्ष देखा ही नहीं, जो चर्चा करके मुद्दे उठाए और भाग जाए।"

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD