Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डीआरएस से खुश हैं अनिल कुंबले

अनिल कुंबले
अनिल कुंबले
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Dec 2016

Last updated on: Dec 06, 2016, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने मंगलवार को कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) से खुश हैं। कुंबले ने यह बात मंगलवार को चौथे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कही। भारतीय कोच ने कहा, "यह (डीआरएस) काफी अच्छा रहा है। यह इस श्रृंखला में किया गया एक प्रयोग है। लेकिन अभी तक इसके परिणाम से खिलाड़ी खुश हैं।"उन्होंने कहा, "मैं नहीं मानता कि यह रन गिनने जैसा मामला है कि किसी टीम ने कितना अच्छा किया। हमने सही फैसला लिया है या नहीं, यह सिर्फ यही बताता है और हमने अंतिम तीन टेस्ट मैचों में यही किया है।"

भारत को चोटों के कारण कई बार अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव करने पड़े हैं। लेकिन कुंबले ने कहा कि वह चोटों को लेकर चिंतित नहीं हैं। पूर्व लेग स्पिनर ने कहा, "यह हमारे बस में नहीं है। चोटें खेल का हिस्सा हैं। दुर्भाग्यवश राहुल को चोट लग गई थी। पार्थिव अंतिम मैच में टीम के साथ जुड़े और शानदार प्रदर्शन किया। मुझे पूरा भरोसा है कि राहुल अच्छा करेंगे।"भारतीय कोच ने अपने तेज गेंदबाजों उमेश यादव और मोहम्मद समी की भी तारीफ की। कुंबले ने कहा, "मैंने जब से कोच का पदभार संभाला है तब से दो तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह सिर्फ दो की बात नहीं है, बल्कि भुवी (भुवनेश्वर कुमार) और ईशांत शर्मा सभी ने अच्छा योगदान दिया है।"

उन्होंने कहा, "हम उनके काम पर नजर बनाए हुए हैं, खासकर तेज गेंदबाजों पर। अगर हमें लगता है कि कुछ खिलाड़ियों को आराम देना चाहिए तो हम देंगे। हमने अतीत में भी ऐसा किया है।"उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह चुनौती है कि हमें चार-पांच दिनों के अंतराल में टेस्ट मैच खेलना पड़ता है। खासकर इस श्रृंखला में जहां हर मैच पांच दिन तक चला है। सबसे अच्छी बात उनका दिन के अंतिम सत्र में गेंदबाजी करना है।"भारतीय निचले क्रम ने पिछले कुछ मैचों में जिस तरह से बल्ले से योगदान दिया है वह टीम के लिए अतिरिक्त योगदान है। 

निचले क्रम में तीन स्पिनर जयंत यादव, रविचन्द्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाए हैं। कुंबले ने इन सभी के योगदान पर कहा, "टीम में हर खिलाड़ी का योगदान महत्वपूर्ण है। अगर आप सभी अच्छी टीमों को देखें और अगर आप विश्व की नंबर एक टीम बनना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि अंतिम एकादश में हर खिलाड़ी योगदान दे।"भारतीय कोच ने कहा, "मैं अंतिम टेस्ट मैच में तीनों स्पिन गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश हूं।"

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD