Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

आयकर मामला चार्जशीट नहीं, बल्कि मात्र एक शिकायत है: वरिष्ठ पंजाब कांग्रेसी नेता

जेतली एंड कंपनी पर जानबूझकर मतदाताओं को गलत तस्वीर पेश करने का आरोप लगाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2016

Last updated on: Dec 03, 2016, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदनाम करने हेतु साजिश रचने का आरोप लगाते हुए, आयकर विभाग की शिकायत को जानबूझकर मीडिया में चार्जशीट के रूप में पेश करते हुए लोगों को गुमराह करने की एक कोशिश करार दिया है।उनकी ये टिप्पणियां कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के वकील व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट अतुल नंदा के खुलासे के बाद आई हैं कि मीडिया की रिपोर्टों के विपरीत आयकर विभाग द्वारा लुधियाना की अदालत में दी गई शिकायत, कोई चार्जशीट नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शिकायत है, जिस पर अदालत ने अभी ध्यान देना है।जबकि शिकायत लीक होने को जेतली व उनके बुरे कामों वाले विभाग की हरकत करार देते हुए, पार्टी नेताओं लाल सिंह, सुनील जाखड़ व केवल ढिल्लों ने कहा कि यह स्पष्टतौर पर चुनावों का सामना कर रहे पंजाब के मतदाताओं के सामने गलत तस्वीर पेश करने की कोशिश है।इस दौरान आयकर विभाग की शिकायत की टाइमिंग पर सवाल करते हुए, नेताओं ने कहा कि बीते दो सालों में कुछ नहीं कर सका विभाग, जिसके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी, अब भाजपा-अकाली दल के हित में विधानसभा चुनावों से पहले कैप्टन अमरेन्द्र की छवि खराब करने हेतु तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हर दिन अदालतों में हजारों शिकायतें दायर की जाती हैं, लेकिन किसी को भी मीडिया में रिलीज करके उसे चार्जशीट के रूप में पेश नहीं किया जाता। ऐसे में स्पष्ट है कि जेतली एंड कंपनी को भलिभांति पता है कि केस न्यायिक पड़ताल में टिक नहीं सकेगा और वे सिर्फ राजनीतिक निराशा व द्वेष के तहत झूठी अफवाह फैलाने का प्रयत्न कर रहे हैं।कैप्टन अमरेन्द्र ने शुक्रवार को खुद विदेशी संपत्तियों के आरोपों को नकार दिया था और उनके खिलाफ दायर की गई शिकायत को पूरी तरह से बदनीयती और राजनीति से पे्ररित बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अदालत से वित्त मंत्री और आयकर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मन भेजने की अपील करेंगे, ताकि इस साजिश में शामिल सभी लोगों का भंडाफोड़ किया जा सके। उन्होंने आयकर विभाग द्वारा शिकायत दायर करने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा था कि वह बीते दो सालों से इस साजिश के बारे में जानते हैं और सिर्फ इन लोगों की सच्चाई सामने लाने के लिए इस अवसर का इंतजार कर रहे थे।

 

Tags: Sunil Jakhar , Laal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD