Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दे रहा केंद्र : आशुतोष

 आशुतोष
आशुतोष
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Nov 2016

Last updated on: Nov 29, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के प्रधान सचिव के. के. शर्मा को हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ऐसी परिस्थितियां खड़ी कर रहा है, जिससे राज्य सरकार काम नहीं कर पा रही। आप नेता आशुतोष ने यहां पत्रकारों से कहा कि जब से आप की सरकार दिल्ली की सत्ता में आई है केंद्र सरकार अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को हटा दे रही है और ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति कर रही है, जो काम ही नहीं करना चाहते।

आशुतोष ने कहा, "केंद्र ऐसी परिस्थितियां खड़ी कर रहा है, जिसके कारण एक चुनी हुई सरकार आम आदमी के लिए काम नहीं कर पा रही, लेकिन इन तमाम अड़चनों के बावजूद आप सरकार अच्छा काम करना जारी रखेगी।"ऐसी खबरें हैं कि आईएएस अधिकारी एम. एम. कुट्टी दिल्ली के नए प्रधान सचिव होंगे। कुट्टी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के प्रधान सचिव रह चुके हैं।आशुतोष ने कहा कि कुट्टी की नियुक्ति के संबंध में आप सरकार से परामर्श नहीं किया गया।आप नेता ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि जिसे भी नियुक्त किया जाए, वह नियम-कायदे के मुताबिक काम करे और उसकी जनता तथा संविधान के प्रति जवाबदेही हो।"

 

Tags: Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD