आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए पंजाब को तबाह करने का दोष लगाया। मुकेरियां में पंजाब इंकलाब रैली दौरान केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह और प्रकाश सिंह बादल ने पिछले 15 साल में पंजाब को तबाह करके रख दिया है और अब इनके पास से छुटकारा पाने का टाईम आ गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस समय का बहुत बेसबरी से इंतजार कर रहे थे।केजरीवाल ने दोष लगाया कि बादलों ने 10 सालों में पंजाब को जी भर कर लूटा है। उन्होंने कहा कि बादलों ने ट्रांसपोर्ट, केबल, माइनिंग और शराब कारोबार अपने कब्जे में कर लिए। केजरीवाल ने कहा कि बादलों ने अपनी पूरी ताकत लगा कर पैसा लूटने के लिए पंजाब को पूरी तरह निचौड़ दिया। केजरीवाल ने कहा कि जो रेता-बजरी के ठेके और बसों के पर्मिट बादलों ने सत्ता के जोर पर हासिल किये हैं, आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद वह वापिस ले कर बेरोजगार नौजवानों को दिए जाएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि अकालियों को आगामी विधान सभा चुनाव में अपनी हार स्पष्ट नजर आ रही है, इस कारण उन्होंने कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ समझौता कर लिया है और अब उनकी तरफ से यह चुनाव मिल कर लड़ी जा रही हैं। केजरीवाल ने कहा, मैंने सुना है कि पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह के ज़्यादातर होर्डिंग बादल की तरफ से लगवाए जा रहे हैं।केजरीवाल ने एक बार फिर से कैप्टन अमरिन्दर सिंह के परिवार के स्विस बैंक अकाउंट जारी किये। केजरीवाल ने कहा कि यदि वह गलत हैं तो कैप्टन अमरिन्दर सिंह उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकते हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह को चुनौती देती कहा कि कैप्टन यह सिद्ध करे की स्टेज से उनके द्वारा कैप्टन की पत्नी बीबी प्रनीत कौर और पुत्र रणइन्दर सिंह के जिन सविस्स बैंक खातों के बारे में जिक्र किया जा रहा है वह गलत हैं। यदि कैप्टन ऐसा नहीं कर पाते तो यह बात स्पष्ट हो जाती है कि उनकी तरफ से बताए गए बैंक खाते सही हैं।केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में इस समय 40 लाख से ज़्यादा नौजवान अकालियों की तरफ से फैलाए नशों की गिरफ्त में हैं और आप की सरकार बनने के बाद इन नौजवानों को नशों से मुक्त करने के लिए बड़े स्तर पर 6 महीने के अंदर नशा -मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे और इसके साथ ही नौजवानों को रोजगार भी मुहैया करवाया जायेगा।
पंजाब में दलितों पर बढ़ते जुल्मों के खिलाफ केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कई नौजवानों की बहुत ही बेरहमी के साथ हत्या की गई है और इन वारदातों को शराब माफिया ने अंजाम दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ऐसे केस फिर से खोले जाएंगे और एक विशेष जांच टीम का गठन किया जायेगा, जिससे दलितों पर जुल्म करने वाले दोषियों को सख्त सजाएं दी जा सकें। केजरीवाल ने कहा कि अकाली दलितों के हाथ काटते हैं जब कि आम आदमी पार्टी उनको उप मुख्य मंत्री के पद के साथ आदर दे कर उनके हाथ मजबूत करने का वायदा करती है।उन्होंने कहा कि पंथक सरकार कहलवाने वाली पंजाब की अकाली -भाजपा सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब, कुरान -ऐ -शरीफ और श्रीमद् भगवत गीता की बेअदबी करने वाले आरोपियों को पकडऩे में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद इन आरोपियों को काबू कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।उन आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों में पंजाब में कांग्रेस या अकालियों ने सेहत और शिक्षा व्यवस्था को दरुसत करने के लिए कोई काम नहीं किया।
उन्होंने लोगों के साथ वायदा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सूबे में कैंसर पीडितों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। सरकारी स्कूलों का स्तर निजी स्कूलों के बराबर लाया जायेगा, जिससे गरीब लोगों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके।जरनैल सिंह ने कहा कि नाभा जेल कांड के पकड़े गए आरोपी परमिन्दर सिंह पिन्दा के उस ब्यान जिस में उसने कहा है कि उसके सम्बन्ध नशा तस्करी केस में ग्रिफतार डीएसपी जगदीश सिंह भोला के साथ भी हैं से सिद्ध होता है कि पंजाब में अकाली दल की सरप्रस्ती तले नशा तस्कर और गैंग्स्टरों का गठजोड काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भोला द्वारा मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर इल्जाम लगाने के बाद यह बात सिद्ध हो गई है कि अकाली नेताओं के नशा तस्करों और गैंग्स्टरों के साथ सीधे सम्बन्ध हैं।इस मौके पर होशियारपुर से उम्मीदवार परमजीत सचदेवा, शाम चौरासी से डा. रवजोत सिंह, दसूहा से बलवीर कौर फूल और उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल आदि उपस्थित थे।