Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

युनिवर्सल गु्रप में संविधान दिवस को समर्पित सैमिनार करवाया

जस्टिस बलबीर सिंह ने छात्रों से अहम जानकारी शेयर की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 27 Nov 2016

Last updated on: Nov 27, 2016, 00:00 IST

युनिवर्सल गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लॉ कर रहे छात्रों को संविधान दिवस को समर्पित एक दिवसीय सैमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जस्टिस बलबीर सिंह, सैशन जज चंडीगढ़ ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए छात्रों के साथ संविधान व कानून संबंधी अहम जानकारी शेयर की। इस अवसर पर युनिवर्सल गु्रप के चेयरमैन डा गुरप्रीत सिंह ने जस्टिस बलबीर सिंह का अभिनंदन किया। जस्टिस बलबीर सिंह ने छात्रों के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि कानून व व्यवस्था समाज में सुख शांति के लिए बनाई जाती है। जिसमें हर नागरिक सुख, शांति व आजादी की हवा में सांस ले सके। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के हर नागरिक को बराबर व आजादी से जीवन जीने का अधिकार देता है। परंतु इसके साथ ही देश के नागरिकों का फर्ज बनता है कि संविधान द्वारा हर नागरिक को दिए उसके कर्तव्य का पालन करें। जस्टिस बलबीर सिंह ने देश की तरक्की के लिए हर नागरिक को संविधान के अनुसार चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के हर प्रदेश व हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए डा बी आर अम्बेदकर के नेतृत्व में तैयार किया गया था। उन्होंने इस अवसर पर युनिवर्सल गु्रप में लॉ कर रहे छात्रों को इस कोर्स के लिए बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने देश की तरक्की में युवाओं के योगदान बारे भी चर्चा की। इस अवसर पर जस्टिस बलबीर सिंह ने युनिवर्सल गु्रप के लीगल ऐड क्लीनिक का उद्घाटन भी किया।

 

Tags: Universal Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD