Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सब से पहले बादल और कैप्टन का काला धन निकालें मोदी -अरविन्द केजरीवाल

पंजाब में कैंसर के मरीजों का मुफ्त इलाज करवाने का किया ऐलान , पूरी तरह एकजुट हैं बादल और कैप्टन अमरिन्दर - केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

निहाल सिंह वाला (मोगा) , 22 Nov 2016

Last updated on: Nov 22, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल और पंजाब कांग्रेस के प्रधान और पूर्व मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के परिवारों के पास असंख्य काला धन और बेनामी जायदादें होने का गंभीर आरोप लगाया और प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी से समयबद्ध कार्यवाही मांगी।निहाल सिंह वाला में भारी इक्कट्ठ वाली पंजाब इंकलाब रैली को संबोधन करते अरविन्द केजरीवाल ने प्रधान मंत्री को बादल और कैप्टन की काली कमाई जनतक करने के लिए दो महीने का समय दिया। उन्होंने कहा, मोदी जी बादल और कैप्टन का काला धन निकालो, हम आपके साथ हैं। अगर नहीं निकालोगे तो 2 महीने बाद आम आदमी पार्टी की सरकार इनकी लूट की कमाई और जायदाद का भांडा फोड़ेगी।अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन और बादल ने मिल कर पंजाब को लूटा और कंगाल कर दिया। उन्होंने कहा कि 2002 में मुख्य मंत्री बनने से पहले कैप्टन अमरिन्दर सिंह का शाही परिवार दिवालिया होने के किनारे था। इनके पास मोती महल पर रंग रोगन करवाने के लिए भी पैसे नहीं थे। मुख्य मंत्री बनते ही कैप्टन ने पंजाब को जी भर कर लूटा। इतनी काली कमाई इक_ी कर ली कि 26 जुलाई 2005 को महारानी प्रनीत, पुत्र रणइन्दर सिंह ने सविटजरैंड के स्विस बैंक में अपने खाते खोले और जितनी देर सरकार रही, इन खातों में करोड़ों रुपए लगातार जमा होते रहे। अरविन्द केजरीवाल ने प्रनीत कौर, रणइन्दर और उनके ट्रस्ट के सविस्स बैंक खातों के अकाउंट नंबर भी मंच से दो बार बताए। 

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन के बाद पंजाब और पंजाबियों को लूटने की बारी बादलों की आ गई। रेता, बजरी, ट्रांसपोर्ट, केबल, सडक़ें, होटल सब पर कब्जा कर लिया। घर -घर नशा पहुंचा दिया। पंजाब और पंजाब के नौजवानों को जौक की तरह चूस गए। उन्होंने साथ ही सवाल किया कि प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी को इनका काला धन क्यों नहीं दिखता। इस लिए काले धन और बेनामी जायदादों के खिलाफ मोदी की मुहिम बादलों और कैप्टन अमरिन्दर सिंह से शुरू होनी चाहिए, जो मिल कर पंजाब को लूट रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले को वापिस ले रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल ने बिक्रम सिंह मजीठिया को नशे का सरगना बताते कैप्टन अमरिन्दर सिंह से पूछा कि कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने मजीठिया खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की और उन्होंने खुद (कैप्टन अमरिन्दर सिंह) ने मजीठीए को बचाने के लिए वकालत क्यों की। उन्होंने बताया कि बादल और कैप्टन इतने एकजुट हैं कि आजकल बादल कैप्टन अमरिन्दर सिंह के पंजाब भर में होर्डिंग्स लगवा रहे हैं। ताकि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने को रोका जाए। इस लिए आप सब को यह लड़ाई खुद लडऩी पड़ेगी, ताकि इन लुटेरों को हमेशा के लिए सत्ता से दूर किया जा सके। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तरह लोग हित सेवाएं दी जाएंगी। सभी गांवों में सरकारी गांव क्लीनिक खोल कर मुफ्त टैस्ट, दवाएं और डाक्टर मुहैया किए जाएंगे। कैंसर के मरीजों के लिए पंजाब में ही सरकारी अस्पताल खोल कर सारा इलाज मुफ्त किया जाएगा, ताकि किसी कैंसर के मरीज को इलाज के लिए बीकानेर जाने की जरूरत न पड़े और घर के गहने -गट्टे और जमीनें न बेचनी पडऩे।

उन्होंने कहा कि सरकार आने के बाद एक महीने में नशों की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। नशे के सौदागरों को पकड़ कर जेलों में फेंका जाएगा, जो केवल आम आदमी पार्टी की सरकार ही कर सकती है। बादलों की तरफ से नशों के मरीजों के खिलाफ फर्जी पर्चे वापिस लिए जाएंगे। रेता बजरी के सभी ठेके और बादलों की तरफ से गैरकानूनी तरीके के साथ हथ्याए सभी बस रूट कैंसल करके बेरोजगारें को बांटे जाएंगे। कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से 50 लाख नौजवानों को स्मार्ट फोन बांटने के ऐलान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह कैप्टन अमरिन्दर की तरफ से वोटों के लिए नौजवानों को भ्रष्ट करने की असफल कोशिश है, परंतु हमारी सरकार नौजवानों को नौकरियां देगी, रोजगार देगी, जिस के साथ वह बेशक 100 स्मार्ट फोन खरीद लें अरविन्द केजरीवाल ने दलितों पर हो रहे अत्याचारों का सख्त नोटिस लेते हुए कहा कि उनकी सरकार में दलितों को न्याय दिया जाएगा। दो सालों के अंदर पंजाब के किसानों को कर्ज मुक्त कर दिया जाएगा।

मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल पर बरसते केजरीवाल ने कहा कि बादल ढाई सालों से प्रधान मंत्री मोदी की चमचागिरी कर रहे हैं, परंतु पंजाब के लिए कुछ नहीं ले सके। उन्होंने साथ ही कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम पंजाब के लिए प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी जी के पैरों में पडऩा पड़ा तो पड़ेंगे, नहीं तो पंजाब के हक लड़ कर लेंगे। उन्होंने कहा कि हमें मिनत भी करनी आती है, जरूरत पडऩे पर अपने हक छीनने भी आते हैं। उन्होंने कहा कि यह धर्म युद्ध है। आम आदमी पार्टी के पास कुछ भी नहीं है। इस लिए पंजाब के लोगों को यह चुनाव ख़ुद लडऩी पड़ेगी। इस से पहले मैंबर पार्लियामेंट भगवंत मान, प्रो. साधु सिंह, निहाल सिंह वाला से उम्मीदवार मनदीप सिंह पत्रकार, कोटकपूरा से उम्मीदवार कुलतार सिंह, बाघापुराना से उम्मीदवार गुरविन्दर सिंह कंग, फरीदकोट जोन के कोआरडीनेटर दलबीर सिंह ढिल्वों और ओर सीनियर नेताओं ने संबोधन किया।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD