Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बाल श्रम रोक कर चाचा नेहरू को दें सच्ची श्रद्धांजलि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (नेहा वर्मा) सरोज

13 Nov 2013

Last updated on: Nov 13, 2013, 00:00 IST

देश की वास्तिवक संपत्ति देश के बच्चे होते हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि बच्चों से नेहरू जो को बहुत लगाव था। वो इस दिन बच्चों को लाल गुलाब और मिठाइयां बांटते थे। यही कारण है कि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। कहने को तो बच्चे आजाद हैं, मगर असल में देखें तो देश के कई ऐसे ढाबे, दुकानें, फैक्ट्रीज और अमीर लोगों की कोठियों में अब भी बच्चों से काम लिया जा रहा है। कई ऐसे मासूम बच्चे हैं, जो खेलने-कूदने की उम्र में बाल मजदूर बने बैठे हैं। कई संस्थाओं ने बालश्रम को रोकने के लिए कई अहम कदम उठाए और काफी हद तक कामयाबी भी हासिल की, परंतु दुख की बात तो यह है कि आज भी बाल मजदूरी की यह प्रथा खत्म  नहीं हो पाई और मासूम अपना बचपन भूल कर मजदूरी करने पर विवश हैं। सरकार द्वारा भी बाल मजदूरी खत्म करने के लिए खास कदम उठाए तो गए हैं, परंतु बाल मजदूरी खत्म नहीं हो पाई। इसके पीछे सरकार द्वारा बच्चों के लिए दी गई सुविधाओं का सही उपयोग नहीं हो रहा । जो सुविधाएं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए दी जा रही हैं, वह या तो उन गरीब बच्चों तक पहुंचतीं नहीं या फिर सुविधाएं फाइलों तक ही सीमित हैं। बाल श्रम को खत्म करने के लिए सख्त कानून अमल में लाया जाना चाहिए ताकि बच्चे अंधकार से बाहर आ सकें और पढ़-लिख कर अपना जीवन संवार सकें। यही बच्चे ही कल के भविष्य हैं। इन मासूमों का बाल श्रम से छुटकारा दिलवा कर नेहरू जी के जन्म दिवस पर उन्हें सच्चो तोहफा दें। आओ आज हम इस दिवस पर एक प्रण लेकर बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाएं और बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाएं, यही नेहरू जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

 

Tags: neha verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD