Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नोटबंदी का फायदा न हुआ तो फैलेगी अराजकता : राज ठाकरे

राज ठाकरे
राज ठाकरे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Nov 2016

Last updated on: Nov 19, 2016, 00:00 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी को लेकर करारा प्रहार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नोटबंदी का फायदा देखने को न मिला तो देश में अराजकता फैलेगी। ठाकरे ने सरकार के इस दावे पर सवाल खड़ा किया कि 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के लिए 10 महीने पहले ही तैयारी कर ली गई थी।ठाकरे ने कहा, "अगर ऐसा था तो नए नोटों पर आरबीआई के नए गर्वनर (उर्जित पटेल) के हस्ताक्षर कैसे हैं, जिन्होंने महज तीन महीने पहले ही कार्यभार संभाला है?"

उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए कहा, "भाजपा ने अभी तक 2014 में हुए चुनाव के खर्च का ब्योरा नहीं दिया है..अगर काले धन से इतनी ही घृणा है, तो मोदी चुनाव जीते कैसे?"ठाकरे ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने भाजपा के लोगों से बात की है, आरएसएस के लोगों से बात की है, कोई भी खुश नहीं है, लेकिन वे सभी चुप्पी साधे हुए हैं..अभी तक मोहन भागवत ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है..मैं हैरान हूं कि यह क्या हो रहा है।"ठाकरे ने सवाल किया कि काला धन जमा करने वालों पर ढाई साल में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, जबकि आम जनता को सजा दी जा रही है और कतार में खड़े होने को, मरने को मजबूर किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण अब तक 40 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।ठाकरे ने कहा, "सच तो यह है कि मोदी के नोटबंदी लागू करने से पहले कोई तैयारी नहीं की गई। अगर तैयारी की गई होती तो देश में ऐसे हालात पैदा ही न होते। ..हर कोई कह रहा है कि यह देश के लिए अच्छा है, लेकिन प्रधानमंत्री यह नहीं बता रहे कि हमें कैसे फायदा होगा। हम केवल ईश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं कि इससे कुछ अच्छा होगा। अगर यह कदम असफल हुआ तो देश 20-25 साल पीछे चला जाएगा।"

 

Tags: Raj Thackeray , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD