Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पंजाब की समूह समस्याएं पैदा करने के लिए कांग्रेस मुख्य दोषी- सुखबीर सिंह बादल

संगरूर में नए बस स्टैंड, नैशनल हाईवे के चार मार्गीयकरण, मैरीटोरियस स्कूल व सरकारी कैटल पौंड का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 18 Nov 2016

Last updated on: Nov 18, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस पार्टी को पंजाब की समूह समस्याएं पैदा करने के लिए दोषी करार देते पंजाब के उप- मुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के दरियाई पानी, पंजाबी बोलते क्षेत्र और चंडीगढ़ जैसे मुद्दों समेत पंजाब को पीछे खींचने के लिए इन्दिरा गांधी समेत कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा इस पंजाब विरोधी पार्टी के बड़े नेता जि मेवार हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सदैव पंजाब के हितों के लिए लड़ता आया है और पंजाब के हितों के लिए पेहरा देता रहेगा और पंजाब के पानी की एक भी बूंद किसी राज्य को नहीं देगा।वह आज संगरूर में नए बस स्टैंड, नैशनल हाईवे- के चार मार्गीयकरण, मैरीटोरियस स्कूल तथा गांव झनेड़ी में सरकारी कैटल पौंड का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हुए थे। अपने स बोधन में स.बादल ने एलान कियाहै कि शीघ्र ही भवानीगढ़ को सब-तहसील से सब-डिवीज़न बना दिया जाएगा। उन्होंने भवानीगढ़ में एक लड़कियों का कालेज खोलने और क्षेत्र को पांच करोड़ की ग्रांट देने का एलान भी किया।

आज समीप के गांव झनेडी में जनसमूह को स बोधन करते स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैबिनेट द्वारा एस वाई एल की जमीन डी-नोटिफाइड करके असल मालिकों को वापिस करने के साथ एक मुद्दे का समापन हो गया और अब विधान सभा द्वारा सरकार समेत सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले पर कोई भी मंत्री, अधिकारी तथा कर्मचारी किसी भी अन्य राज्य के अधिकारियों को पानी तथा नहर के मुद्दे पर कोई सहयोग या मदद नहीं करेगा तथा सभी को   इस निर्देश का पालन करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने सदैव पंजाब के हितों को पहल दी है जबकि कांग्रेस समेत नई बनी आम आदमी पार्टी से पंजाब के भले ही आशा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि गठजोड़ सरकार ने बेमिसाल विकास के कार्य किए हैं जिसे देखते पंजाब के लोग तीसरी बार पुन: अकाली भाजपा सरकार को दोबारा पहल देंगे तथा कांग्रेस या आम आदमी पार्टी मुकाबले में टिक नहीं सकेगी। 

उन्होंने इस क्षेत्र से आप पार्टी के संसद सदस्य  पर तीखा हमला करते कहा कि वह पीने का आदी है और लोक सभा में उसके पास बैठते संसद सदस्य ने लोक सभा स्पीकर को शिकायत की है कि वह संसद सदस्य के पास आती बदबू से बहुत कठिन है व उसकी बैठने वाली सीट बदली जाए। उन्होंने लोगों को उ मीदवारों का चुनाव विकास के मुद्दे पर करने के लिए कहा और विरोधियें के झूठे कुप्रचार से बचने के लिए अपील की।बादल ने कहा कि जो जरूरतमंद लोगों के घरों में गैस के कुनैक्षन नहीं है वह उपायुक्त्त कार्यालयों में अपने आवेदन देने और पंजाब सरकार द्वारा ऐसे जरूरतमंद परिवारों को 15 से 20 दिनों के भीतीर नि:शुल्क गैस कुनैक्षन तथा मुफत गैस चूल्हे मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 30 हज़ार करोड़ की लागत के साथ सड़ाकों को चार मार्गी व छ:मार्गीय बनाने की प्रक्रिया राज्य में तेजी से स पूर्ण की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली सप्लाई, टयूबवैलों के कुनैक्षन, शगुन स्कीम, मुफत आटा दाल स्कीम, व्यापारियों, किसानों तथा गरीब लोगों के लिए मुफत सेहत बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं को अमली जामा पहनाया। 

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एकमात्र ऐसी ऐसी पार्टी है जो हमेशा गरीबों, किसानों, मज़दूरों के हितों के लिए प्रयास करती है। इस अवसर पर उन्होंने गांव झनेड़ी की ग्राम पंचायत द्वारा गऊशाला को जमीन देने के बदले में विकास कार्यों के लिए गांव को 40 लाख रूपए की ग्रांट देने का एलान भी किया।इस अवसर पर सदस्य राज्य सभा सुखदेव सिंह ढींडसा ने मु यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल और  उपमु यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल द्वारा जिला संगरूर के बहु-पक्षीय विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवों व शहरों के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याण स्कीमें अपने आप में एक मिसाल है।इस मौके विधायक प्रकाश चंद गर्ग ने मु यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल, उपमु यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल तथा सदस्य राज्य सभी सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा व्यापक स्तर पर करवाए जा रहे बेमिसाल विकास कार्यों के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शहीद भाई मनी सिह जी बस स्टेंैड के उद्घाटन के साथ लोगों की एक बड़ी मांग पूरी हो गई है जिसके लिए लोक सदैव पंजाब सरकार की ऋणी रहेंगे।इस उद्घाटनी समागमों के अवसर पर विधायक अमरगढ़ इकबाल सिंह झूंदां, विधायक धूरी गोबिंद सिंह लौंगोवाल, आई जी पटियाला रेंज अमर सिंह चाहल, डिप्टी कमिश्रर जसकिरन सिंह, एस एस पी प्रितपाल सिंह थिंद के अतिरिक्त प्रमुख नेता तथा अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD