Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

राज्यपाल द्वारा युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में लगाने पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 07 Nov 2013

Last updated on: Nov 07, 2013, 00:00 IST

भारत स्काउट्स एवं गाईड्स का झण्डा दिवस समारोह आज यहां राजभवन में आयोजित किया गया। राज्यपाल उर्मिला सिंह जो कि भारत स्काउट्स एवं गाईड्स की सरंक्षक भी हैं, इस अवसर पर मुख्य अतिथि थीं। उर्मिला सिंह ने इस अवसर पर युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण गतिविधियों की ओर मोड़ने पर बल देते हुए कहा कि युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा स्वास्थ्य, साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न जागरूकता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेकर समाज में प्रभावी बदलाव ला सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं पर देश का भविष्य निर्भर करता है और उन्हें जागरूक, कर्तव्यपरायण और उत्तरदायी होना चाहिए। भारत स्काउट्स एंड गाईड्स आन्दोलन के साथ अधिक से अधिक युवाओं एवं बच्चों को जोड़ा जाना चाहिए ताकि यह आन्दोलन उन्हें स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति की भावना का भी विकास करता है। 

श्रीमती सिंह ने भारत स्काउट्स एवं गाईड्स आन्दोलन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इसकी गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं की क्षमता का पूर्ण विकास एवं उनके दृष्टिकोण को विस्तृत बनाना है। उन्होंने कहा कि इस संगठन के सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम समाज में आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आन्दोलन युवाओं में अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना का विकास कर उन्हें देश के लिए निःस्वार्थ भावना से काम करने के लिए प्रेरित कर रहा है। राज्यपाल ने इससे पूर्व भारत स्काउट्स एंड गाईड्स द्वारा प्रदर्शित पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने झण्डा दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आन्दोलन की निधि में अंशदान भी किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। निदेशक उच्च शिक्षा एवं भारत स्काउट्स एंड गाईड्स के राज्य मुख्य आयुक्त श्री दिनकर बुराथोकी ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें संगठन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। भारत स्काउट्स एंड गाईड्स के राज्य आयुक्त डा. जे.एस. नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, प्रधान सचिव शिक्षा श्री आर.डी. धीमान तथा शिक्षा विभाग एवं भारत स्काउट्स एंड गाईड्स के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे। समारोह में बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मण्डी, शिमला, सोलन और ऊना जिलों के लगभग 300 स्काउट्स एंड गाईड्स ने भाग लिया।

 

Tags: urmila singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD