Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

खाने की प्‍लेट में उतना ही खाना लें जितना खा सकें, खाने को बर्बाद करना एक कार्बन अपराधी होने जैसा है : अनिल माधव दवे

पर्यावरण मंत्री ने सीओपी-22 में ‘लो कार्बन लाईफ स्‍टाइल्‍स – राइट च्‍वाइस फॉर ऑवर प्‍लेनेट’ नामक पुस्‍तक का विमोचन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Nov 2016

Last updated on: Nov 15, 2016, 00:00 IST

मोरक्‍को के माराकेच में चल रहे सीओपी-22 में 14 दिसम्‍बर को बाल दि‍वस के अवसर पर देश के बच्‍चों के लिए भेजे संदेश में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे ने बच्‍चों से दृढ़तापूर्वक अनुरोध किया कि की वे ‘खाने की प्‍लेट में उतना ही खाना लें जितना खा सकें, खाने को बर्बाद करना एक कार्बन अपराधी होने जैसा है’। उन्‍होंने कहा कि गांधी जी, नेल्‍सन मंडेला, बुद्ध और महावीर ने न्‍यूनतम कार्बन फुटप्रिंट की जिस जीवन शैली को अपनाया था उसमें जलवायु परिवर्तन से लड़ने की कुंजी विद्यमान है। मोरक्‍को के माराकेच में आयोजित सीओपी-22 में ‘लो कार्बन लाईफ स्‍टाइल्‍स – राइट च्‍वाइस फॉर ऑवर प्‍लेनेट’ नामक पुस्‍तक का विमोचन करते हुए उन्‍होंने कहा कि हमें भविष्‍य के आंदोलन के रूप में न्‍यूनतम कार्बन फुटप्रिंट की जीवन शैली अपनानी चाहिए। हमें संसाधनों के संरक्षण का विचार आगे बढ़ाने की जरूरत है। परिवर्तन की हवा खुद से और अपने भीतर से शुरू होती है। 

उन्‍होंने उपस्थित लोगों को बताया कि उन्‍होंने इस उद्देश्‍य की दिशा में कुछ कदमों की शुरुआत की है लेकिन वे दुनिया के लिए इनकी घोषणा कम-से-कम दो महीने तक लागू करने के बाद ही करेंगे।इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन सचिव श्री अजय नारायण झा ने कहा कि पेरिस समझौता की सफलता की कुंजी प्रि-2020 कार्रवाई में निहित है।कम कार्बन जीवन शैलियां पर आधारित यह पुस्‍तक व्‍यवहारिक गाइड है जिन्‍हें अपना कर  जीवन शैली में थोड़े परिवर्तन करके ग्रह और स्‍वयं की जेब पर भी अनुकूल प्रभाव डाला जा सकता है। यह पुस्‍तक 7 अध्‍यायों में हैं जिनमें पूरी दुनिया की सफलता की कहानियों का वर्णन किया गया है जो यह दर्शाती हैं कि परिवर्तन केवल संभव ही नहीं है बल्कि लाभदायक है। यह पुस्‍तक पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा तैयार की गई है जिसमें जलवायु परिवर्तन के बारे में वैश्विक प्रतिक्रिया की जिम्‍मेदारी लेने के लिए आम आदमी को बढ़ावा और प्रेरित करने का प्रयास किया गया है।   

 

Tags: Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD