Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल

 

क्या इस देश मे बिना अंगुली उठाए चर्चा नहीं हो सकती: सलमान खुर्शीद

एस.वाई.एल. पर राजनीतिक दल न करें राजनीति, दोनों राज्य मिल-बैठकर मामले को सुलझाएं: सलमान खुर्शीद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Nov 2016

Last updated on: Nov 12, 2016, 00:00 IST

केन्द्र सरकार से किसी को भी सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है, यदि कोई सवाल पूछता है तो उसे देशद्रोही या गैर जिम्मेदार बताया जा रहा है। केन्द्र सरकार नहीं चाहती की कोई भी उनसे सवाल पूछे या उनके निर्णय को गलत बताए। यह बात पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने जीरकपुर के ढकौली स्थित डी.पी.एस. वल्र्ड स्कूल में आयोजित एक प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।काले धन पर बोलते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि मोदी सरकार को चाहिए कि यदि देश में बाहर से जाली नोट आ रहे हैं, तो वह उन्हें पकडऩे का काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार को यह भी बताना चाहिए कि अब तक कितनी जाली करंसी पकड़ी गई है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि मोदी सरकार अब तक यह स्पष्ट करने में विफल रही है कि किस तरीके से कालेधन पर रोक लगाने के उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा यह कह दे कि वह अगला चुनाव सिर्फ चेक पर लड़ेगी तो वह मानेंगे कि काला धन समाप्त हो गया है।एस.वाई.एल. के मुद्दे पर बात करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि सभी राजनीतिक पाॢटयां इस मामले पर राजनीति न करते हुए एक साथ बैठकर इस मामले को सुलझाएं, तो ज्यादा बेहतर होगा, नहीं तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला ही सभी के लिए मान्य होगा।

सलमान खुर्शीद ने पंजाब कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह व प्रताप सिंह बाजवा की खींचतान पर कहा कि कांग्रेस हाईकमान सभी तथ्यों से अवगत है तथा मामले पर वह उचित कदम उठाएगी। उन्होंने पंजाब में पार्टी की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस इस बार कैप्टन की मेहनत व कार्यकर्ताओं के जोश के चलते जीत दर्ज करेगी।एस.वाई.एल. मुद्दे पर आम आदमी पार्टी का लगातार बदले गए बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ दूसरों को कटघरे में खड़ा करती है, जबकि खुद कटघरे में कभी खड़ा नहीं होना चाहती। गंभीर मसलों पर आम आदमी पार्टी के नेता कभी कुछ बयान देते हैं तो कभी कुछ, हालांकि इस लचरपन का आम आदमी पार्टी को फायदा भी हुआ, लेकिन अब उनकी असलियत भी जनता के सामने आ गई है।इस अवसर पर इस अवसर पर सलमान खुर्शीद जी की धर्मपत्नी श्रीमती लुईस खुर्शीद व डी.पी.एस. वल्र्ड स्कूल जीरकपुर के चेयरमैन केवल गर्ग भी सपरिवार, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति नगरानी के अलावा डी.पी.एस. वल्र्ड फाऊंडेशन के सम्मानित सदस्य, विद्यार्थियों के अभिभावक, शहर के गण्यमान्य व्यक्ति तथा मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रदर्शनी भी लगाई गई व बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। 

 

Tags: Salman Khurshid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD