Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ओआरओपी पर झूठ बोल रहे हैं रक्षामंत्री : आशुतोष

आशुतोष
आशुतोष
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 06 Nov 2016

Last updated on: Nov 06, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने कई बार 'यूटर्न' लिया था और अब केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने रुख से कई बार पलटे हैं। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा, "अब रक्षा मंत्री के रूप में वह (पर्रिकर) ओआरओपी मुद्दे पर बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं और गलत दावा कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार ओआरओपी पर अपना वादा पूरा कर चुकी है। इसी के साथ पर्रिकर यह भी कहते हैं कि ओआरओपी की परेशानियों को दूर करने के लिए केंद्र को दो माह का समय चाहिए। यह साबित करता है कि भाजपा सरकार अभी भी झूठ बोल रही है।" उन्होंने कहा कि यदि पूर्व सैनिक ओआरओपी मुद्दे पर सरकार से खुश हैं तो वे दिल्ली में सरकार के खिलाफ आंदोलन क्यों कर रहे हैं? सूबेदार ग्रेवाल ने आत्महत्या क्यों की? 

उन्होंने यह भी कहा कि ओआरओपी मुद्दा लंबे समय से चल रहा है और केंद्र सरकार सशस्त्र सेनाओं की वीरता और उपलब्धियों का श्रेय खुद लेने की जल्दबाजी में है। आशुतोष ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के तुरंत बाद पूर्व सैनिकों के लिए अपंगता पेंशन को घटाने को लेकर एक आदेश जारी कर और सेना के अधिकारियों की नौकरशाहों की तुलना में रैंक के आदेश जारी कर राजग की सरकार ने दिखा दिया कि वह सैनिकों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में पर्रिकर के कार्यकाल की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पर्रिकर और भारतीय जनता पार्टी ने गोवा को केवल जुआ, सेक्स और ड्रग्स के अड्डे के रूप में बढ़ाने में योगदान दिया। वह अच्छा प्रशासन और जरा भी भ्रष्टचार नहीं बर्दाश्त करने के अपने वादे को पूरा करने में बुरी तरह नाकाम रहे थे। 

 

Tags: Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD