Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सराभा का हाईटैक स्पोट्र्स पार्क बना आर्कषण का केंद्र

महिला दर्शकों का हुआ भारी इकट्ठ, शहीद करतार सिंह सराभा अमर रहे के नायरों से गूंजा स्टेडियम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सराभा (लुधियाना) , 05 Nov 2016

Last updated on: Nov 05, 2016, 00:00 IST

शहीद करतार सिंह सराभा का पुश्तैनी गांव आज राष्ट्रीय कबड्डी के नक्शे पर आ गया जब यहां पहली बार विश्व कप कबड्डी मुकाबलें करवाए गए। सराभा में पहली बार विश्व कप के मुकाबले हुए। डा. बीआर अंबेडकर 6वें विश्व कप कबड्डी 2016 के तीसरे दिन के आज पांच मुकाबले सराभा में खेले गए। हलका विधायक स. मनप्रीत सिंह अयाली की ओर से विदेशी देशों की तर्ज पर भारत में पहली बार दाखा हलके में हाईटैक स्पोट्र्स पार्क बनाए गए है। 30 करोड़ रुपये से अधिक राशि से हलके में कुल 70 ऐसे स्पोट्र्स पार्क बनाए गए है जहां सैर के साथ साथ खेलों के लिए ढांचा बनाया गया है। इन में से एक हाईटैक पार्क सराभा में बनाया गया है। जिस का उद्घाटन आने वाले दिनों में होना है पर आज विश्व कप के मैचों से इस हाई टैक स्पोट्र्स पार्क आर्कषण का केंद्र बन गया। बाहर के देशों से आए खिलाडिय़ों ने इस खेल मैदान की तुलना कैनेडा, इंगलैंड के मैदानों से की।

हरे घास वाले इस हाईटैक स्पोट्र्स पार्क में खेले गए मैचों दौरान दर्शकों के जुड़े भारी समूह ने इस स्टेडिम को चार चांद लगा दिए। शाम हो हुए आखरी मैच स्टेडियम में नई तकनीक वाली लगाई गई फल्ड लाइटों के बीच खेला गया। इस मैच में ईरान के पहलवानी दिख वाले खिलाडिय़ों ने अपनी कलाबाजियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। आज के मैचों दौरान सब से अहिम बात यह रही कि महिला दर्शकों की उपस्थिती भारी सं या में जुड़ी। भारत व कीनीया की महिला कबड्ड़ी टीमों के बीच खेले दिलकश मैच का महिला दर्शकों ने खूब आनंद माना। सराभा में खेले गये आज के मैचों के दौरान पूरा दिन खेल स्टेडियम 'शहीद करतार सिंह सराभा अमर रहे के नारों से स्टेडियम गूंजता रहा। आज के मैच देखने के लिए कई दर्शक शहीद करतार सिंह सराभा की तस्वीरें लेकर आये थे जिनको सारा दिन दर्शक लहराते रहे। खेल स्टेडियम के एक किनारे पर शहीद करतार सिंह सराभा की इस गांव में बनाई मीनारनुमा यादगार स्टेडियम के दौरान आकर्षण का केंद्र रही। खिलाडिय़ों ने इस यादगार मीनार के आगे सैल्फियां भी ली। 

 

Tags: Manpreet Singh Ayali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD