Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

आतंकियों को सजा दिलाने को बने 'एंटी टेररिस्ट मिल्रिटी कोर्ट' : मनिंदर जीत सिंह बिट्टा

मनिंदर जीत सिंह बिट्टा
मनिंदर जीत सिंह बिट्टा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 03 Nov 2016

Last updated on: Nov 03, 2016, 00:00 IST

ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने आतंकवादियों को जल्दी सजा दिलाने के लिए केंद्र सरकार से 'एंटी टेररिस्ट मिल्रिटी कोर्ट' बनाने की मांग की है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से फरार हुए प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के आठ विचाराधीन कैदियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की कार्रवाई को जायज ठहराते हुए बिट्टा ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "अगर ये आतंकवादी भाग जाते तो सरकार और पुलिस पर सवाल उठते और अब जब मारे गए हैं तो भी सवाल उठ रहे हैं। ये आतंकी कितनों का कल्तेआम कर सकते थे, इसका अंदाजा किसी को नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "आतंकवादियों को जेल से भागने का मौका ही न मिले इसके लिए जरूरी है कि उन्हें जल्दी से जल्दी सजा दी जाए। इसलिए केंद्र सरकार को 'एंटी टेरेरिस्ट मिल्रिटी कोर्ट' बनाना चाहिए। यह कोर्ट छह माह के भीतर सजा सुनाए।"बिट्टा ने मुठभेड़ को लेकर सवाल उठाने वाले खासकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा, "ये वे लोग हैं, जो आतंकवादियों के समर्थन में खड़े हो जाते हैं। बाटला हाउस मुठभेड़ में पुलिस का अफसर शहीद हो गया था, तब भी ऐसा ही हुआ था। भोपाल में भी जो जवान शहीद हुआ है, वह भी किसी का पति, भाई और पिता है।"

सिमी कार्यकर्ताओं द्वारा गाल रेतकर मारे गए प्रहरी रमाशंकर यादव के घर जाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व अन्य मंत्रियों ने शोक जताया। इस पर बिट्टा ने कहा, "क्या जेल में शहीद हुआ जवान भाजपा का था। आरएसएस का था। वह पाकिस्तान का नहीं था, वह हिंदुस्तान की पुलिस का एक जवान था, उसके घर किसी और दल का नेता क्यों नहीं गया?"बिट्टा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जेल से फरार होने और मुठभेड़ की जांच की बात पर असहमति जताई। उनका कहना है कि जांच सिर्फ जेल तोड़ने की होनी चाहिए, मुठभेड़ की नहीं।

 

Tags: Maninderjeet Singh Bitta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD