Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शहीद मंदीप की पत्नी को डीएसपी बनाने के लिए खट्टर से मिलेंगे- मनिन्द्रजीत सिंह बिट्टा

मनिन्द्रजीत सिंह बिट्टा एसवाईएल नहर विवाद पर बोले - पंजाब हरियाणा छोटे-बड़े भाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 22 Feb 2017

Last updated on: Feb 22, 2017, 00:00 IST

एसवाईएल नहर मुद्दे का हल बैठकर करना चाहिए क्योंकि हरियाणा व पंजाब छोटे बड़े भाई है उपरोक्त शब्द आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनिन्द्रजीत सिंह बिट्टा ने आवाज़-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के पालिका विहार स्थित निवास पर कहे l पालिका विहार पहुँचने पर बिट्टा व हरीश वर्मा का आवाज़-ए-हिंदुस्तान के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया l एमएस बिट्टा ने कहा वीरेश शांडिल्य आवाज़-ए-हिंदुस्तान के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की मुहिम छेड़े हुए है उनकी इस मुहिम में वह उनके साथ है वही उन्होंने पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस ब्यान का स्वागत किया की पंजाब में एसवाईएल नहर के कारण फिर आतंकवाद पनप सकता है उन्होंने कहा की पंजाब में आईएसआई सक्रिय हो चुकी है और उनका फ्रंट किसी कीमत पर भी पंजाब में आतंकवाद फैलने नहीं देगा l 

उन्होंने हरियाणा व पंजाब की तमाम राजनितिक पार्टियों से अपील की वह एसवाईएल के पानी को लेकर बैठकर मिलजुल कर बात करें क्योंकि हरियाणा व पंजाब छोटे-बड़े भाई है l एमएस बिट्टा ने खट्टर सरकार की भी,भ्रष्टाचार के विरुद्ध छेड़ी मुहिम का स्वागत किया वही उन्होंने कहा शहीदों का सम्मान नहीं हो रहा बिट्टा ने कहा कुरुक्षेत्र के शहीद मंदीप के परिजनों को आजतक हरियाणा सरकार ने ना तो आर्थिक सहायता दी और ना शहीद के भाई संदीप को नौकरी उन्होंने कहा की वह 7 दिन ओर इंतजार करेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री से मिलकर मांग करेंगे की केंद्र व राज्य सरकारें शहीदों के सम्मान व उनके परिजनों की समस्याओं के लिए अलग विभाग बनाये l साथ ही उन्होंने कहा शहीद मंदीप जिसका सर अलग कर दिया गया था उसकी पत्नी हरियाणा पुलिस में सिपाही है उसे खट्टर सरकार डीएसपी मनोनीत करें व शहीद के परिजनों को तुरंत 50 लाख की राशि प्रदान करें और शहीद के भाई को नौकरी दें l इस अवसर पर श्रीमती पंकज शांडिल्य,श्रीमती नीलम शर्मा,श्रीमती संगीता वालिया,श्रीमती सरोज कौशल,रीना शर्मा,सीता शर्मा,जसपाल कौर,सत्या गुलाटी,गुरजीत कौर सहित भारी तादाद में महिलायों ने बिट्टा को मीरा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया और आवाज़-ए-हिंदुस्तान के सदस्यों ने नारा दिया बिट्टा तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है 

इस अवसर पर कुलवंत सिंह मानकपुर,लखविन्द्र सिंह साधापुर,सुभाष मेहता,रामभाई,केसर सिंह,जसमीत जस्सी,सुदेश जैन मिट्ठा,गुरचरन सिंह बलिस,गायक सुरेश शर्मा,हरीश अरोड़ा,सुरेन्द्रपाल केके,कमल वोहरा,हरविन्द्र चट्ठा,अजय चुग्ग,अशोक अग्रवाल सहित भारी तादाद में आवाज़-ए-हिंदुस्तान के सदस्य मौजूद थे lइस अवसर पर एमएस बिट्टा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाकिस्तान पर सख्त अपनाने की मांग की और कहा की यदि मोदी सरकार हाफ़िज़ सईद के साथ ओसमा बिन लादेन जैसा ओपरेशन करती है उनका फ्रंट केंद्र सरकार के साथ खड़ा है l उन्होंने कहा आवाज़-ए-हिंदुस्तान व आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट हमेशा देशसेवा को लेकर समर्पित है व वीरेश शांडिल्य को राजनितिक ताकत भी देंगे ताकि वह समाज की सेवा कर सकें l एमएस बिट्टा शांडिल्य के निवास पर तकरीबन डेढ़ घंटा रुके l बिट्टा ने आवाज़-ए-हिंदुस्तान की बैठक को संबोधित भी किया l 

 

Tags: Maninderjeet Singh Bitta , Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD