Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

शैमराक स्कूल द्वारा खत्म हो रहे जंगली जानवरों से संबंधित जागरुकता सप्ताह का आयोजन

विभिन्न प्रोग्रामों के तहत छात्रों को जंगली जानवरों की सुरक्षा का दिया संदेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 02 Nov 2016

Last updated on: Nov 02, 2016, 00:00 IST

शैमराक सीनियर सैकंडरी स्कूल, सेक्टर 69 द्वारा छात्रों को दिन ब दिन लुप्त हो रहे जंगली जानवरों की आबादी व इसके गंभीर परिणामों से अवगत करवाने के उद्देश्य से कैंपस में जागरुकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान छात्रों को जानवरों द्वारा कुदरत के संतुलन के योगदान, उनके लाभ व गुणों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जबकि इस प्रोग्राम को जंगली जानवरों व मानवीय आबादी का हिस्सा बन चुके जानवरों व पंछियों को दो श्रेणियों में वितरित किया गया। अध्यापकों द्वारा प्रेजेंटेशन पेश करके छात्रों को बताया गया कि किस तरह जानवर व पंछी कुदरत के संतुलन, फसलों व अन्य कई स्तर के मानवीय दोस्त पंछी, कीड़े व जानवरों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्रों को विश्व स्तर पर खत्म हो चुके व खत्म हो रहे जानवरों बारे भी अहम जानकारी देते हुए इस के कारणों पर प्रकाश डाला। छात्र यह जान कर बेहद हैरान हुए कि धरती पर राज करने वाले डायना सौर जैसे विशाल जीवन किसी पुलाड़ उलका के कारण हमेशा के लिए खत्म हो गए थे। 

इसके साथ ही छात्रों को चिडिय़ाघर की सैर करवाते हए जंगली जानवरों संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस जागरुकता सप्ताह के अंतिम दिन छात्रों के मध्य उक्त विषयों संबंधी भाषण व पेंटिंग मुकाबले करवाए गए।स्कूल के डायरेक्टर एजुकेशन एस के शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जागरुकता सप्तह का उद्देश्य आस पास के जानवरों संबंधी जानकारी देते हुए लुप्त हो रहे जानवरों संबंधी जानकारी देना था। उन्होंने आगे कहा कि अगर बच्चे छोटी उम्र में ही जीवों व पंछियों से प्यार करने व उनकी संभाल के लिए जागरुक किया जाए तो यह भविष्य में आगे जाकर जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपना फर्ज निभाएंगे। इसके अलावा छात्रों के भीतर छिपी रचनात्मक कलाओं को भी जानने व उजागर करने का यह सही प्लेटफार्म साबत होता है। डायरेक्टर शर्मा ने छात्रों के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि अगर समय रहते हम जागरुक न हुए तो कई कीमती नसलें खत्म हो जाएंगी। जबकि एक सर्वे के मुताबिक गत 46 वर्षों में जंगली जानवरों की आबादी में 67 प्रतिशत कम हुई है। इस अवसर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

 

Tags: Shemrock School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD