Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

सरकार के फैसलों से सशस्त्र बलों को पीड़ा हुई : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2016

Last updated on: Oct 29, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि सरकार ने पिछले कुछ सप्ताह में जिस तरह के फैसले लिए, उससे सेना के मनोबल पर प्रतिकूल असर पड़ा है और उन्हें दुख व पीड़ा हुई है। राहुल ने मोदी को शुक्रवार को लिखे एक पत्र में कहा कि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से उन्हें निराशा हुई है। राहुल ने आग्रह किया कि जवानों की चिंता सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि उनके लिए काम कर के की जानी चाहिए।उन्होंने कहा, "चूंकि हम दिवाली मनाते हैं, जो अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इसलिए हम इस संदेश को अपने जवानों तक भेजें कि उनके प्रति हमारी कृतज्ञता शब्दों और कार्यो दोनों में निहित है।"

राहुल ने मोदी से सशस्त्र बलों से संबंधित सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों का समाधान करने तथा वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) का सार्थक तरीके से क्रियान्वयन करने की अपील की।उन्होंने कहा, "मैं यह पत्र आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए लिख रहा हूं। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान, सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में मीडिया में खबरें आई हैं, जिसके बारे में मेरा मानना है कि सरकार के उन फैसलों का सशस्त्र बलों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।"राहुल ने कहा, "सरकार ने पिछले कुछ सप्ताह में जिस तरह के फैसले लिए, उससे सेना के मनोबल पर प्रतिकूल असर पड़ा है, और उन्हें दुख व पीड़ा हुई है।"

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "विकलांगता पेंशन प्रणाली एक नई स्लैब प्रणाली में तब्दील कर दी गई है, जिसके कारण विकलांग सैनिकों का पेंशन अधिकांश मौकों पर बेहद कम हो जाएगा।"उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग से हमारे रक्षा बलों का नुकसान होना जारी है और यह उनके तथा असैन्य कर्मचारियों के बीच असमानता को और बढ़ाता है।राहुल ने कहा, "और अंतत:, जो भी वादा किया गया था उसके विपरीत, सरकार जिस ओआरओपी का क्रियान्वयन कर रही है, वह भूतपूर्व सैनिकों की वाजिब मांगों को पूरा नहीं करती और अपने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर आवाज बुलंद करने के लिए वह सड़क पर आने को मजबूर हैं।"

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD