Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सिद्धु पर दांव लगाने को तड़प रहे हैं आप और कांग्रेस- महेश इंदर सिंह ग्रेवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Oct 2016

Last updated on: Oct 28, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पिछले एक महीने से नवजोत सिंह सिद्धु को पटाने में जुटे हैं। दोनों ही दल सिद्धु से कुछ ज्यादा ही बड़ी उममीदें लगाए बैठे हैं। गोया सिद्धु ही दोनों की नैय्या पार लगा सकते हैं। मगर सिद्धु है कि मानते नहीं।पंजाब के मुखयमंत्री प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक  सलाहकार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सिद्धु और आवाज-ए-पंजाब को लेकर इतनी बैचेनी पर हैरानी जताई है। मजे की बात तो यह है कि यह बैचेनी 130 साल पुरानी कांग्रेस और जुममा जुममा चंद दिनों पहले वजूद में आई आम आदमी पार्टी दोनों में बराबर की है। कल तक पंजाब सरकार की तारीफों के पुल बांधने वाले सिद्धु ने अपना रास्ता बदल कर पंजाब के मुखयमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुखयमंत्री सुखबीर बादल के खिलाफ ही मोरचा खोल लिया है। आज उनका एक मात्र मकसद कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में अपनी पत्नी को उपमुखयमंत्री बनवाने भर तक का रह गया है।ग्रेवाल ने कहा कि सिद्धु ने आज तक पंजाब के विकास और पंजाबियों के कल्याण का कोई भी रोड मैप पेश नहीं किया। 

अपनी पत्नी के लिए उपुखयमंत्री पद की शर्त के अलावा उन्होंने कांग्रेस या आप के साथ राज्य के किसानों और उद्योगों और व्यवसायियों के लिए एक भी मुद्दे की शर्त नहीं रखी। सिद्धु की इन शर्तों ने उनके तथाकथित पंजाब प्रेम की पोल खोल कर रख दी है। ग्रेवाल ने कहा कि सिद्धु को लेकर सबसे ज्यादा बेचैनी कांग्रेस और आप के खेमों में है। एक तरफ प्रियंका गांधी अपने सियासी पथ प्रदर्शक गुलाम नबी आजाद के जरिए सिद्धु के संपर्क में है तो दूसरी तरफ आप लीडरशिप दुर्गेश पाठक के माध्यम से सिद्धु से प्यार की पींगें बढ़ा रहा है।उन्होंने कहा कि कल तक सिद्धु के पिता को कांग्रेसी बताने वाले कैप्टन अमरेंदर सिंह अगर कांग्रेस में सिद्धु का स्वागत करें तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। कल तक आवाज-ए-पंजाब को तांगा पार्टी और जोकर कहने वाले कैप्टन आज सिद्धु को गले मिलने के लिए छटपटा रहे हैं। मजे की बात यह है कि दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी लीडरशिप को खारिज करने वाले सिद्धु आप के साथ हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Tags: Maheshinder Singh Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD