Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मध्यप्रदेश में साढ़े 5 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश की उम्मीद : शिवराज सिंह चौहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 23 Oct 2016

Last updated on: Oct 23, 2016, 00:00 IST

मध्यप्रदेश के इंदौर में दो दिन चले वैश्विक निवेशक सम्मेलन (ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट) में निवेशकों ने साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि इस बार उनका करारनामों पर जोर नहीं था। उनके पास 2630 निवेश के प्रस्ताव आए हैं। कंपनियों ने 5,62,847 करोड़ रुपये पूंजी निवेश करने की इच्छा जताई है। राज्य सरकार को मिले प्रस्ताव में आदित्य बिड़ला समूह द्वारा विभिन्न क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये, सिनटेक्स लिमिटेड द्वारा 2,000 करोड़ रुपये, प्राक्टर एंड गेम्बल द्वारा 1,100 करोड़ रुपये, मायलान लेव द्वारा 700 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव शामिल है। 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्रालय के उपक्रमों द्वारा 2700 मेगावट क्षमता सौर ऊर्जा की संयंत्रों की स्थापना पर 20,700 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आया है, जिसमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के 4,760 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव शामिल है।इसके अलावा ल्यूपिन इंडिया लिमिटेड द्वारा 380 करोड़ रुपये, एस्सार समूह द्वारा 4,500 करोड़ रुपये, हेटिच द्वारा 400 करोड़ रुपये, आईटीसी लिमिटेड द्वारा 600 करोड़ रुपये, मयूर यूनिकोटर्स द्वारा 200 करोड़ रुपये, अजंता फार्मा द्वारा 400 करोड़ रुपये, वर्धमान द्वारा 780 करोड़ रुपये, सागर मैन्युफैक्चरिंग द्वारा 965 करोड़ रुपये, रूसान फार्मा द्वारा 700 करोड़ रुपये, छिंदवाड़ा प्लस एसईजेड विकास के लिए 2500 करोड़ रुपये और एवगल लिमिटेड द्वारा 230 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव सरकार के पास आए हैं।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD