Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

यंगस्टर वेल्फेयर सोसाईटी ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान देने वाली शखशियतों का सम्मान किया

आईजी पांडे ने विभिन्न क्षेत्रों की ३१ शखशियतों का सम्मान किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 23 Oct 2016

Last updated on: Oct 23, 2016, 00:00 IST

यंगस्टर वेल्फेयर सोसाईटी द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली ३१ शखशियतों के सम्मान के लिए होटर सराओ, फेस 10 मोहाली में एक समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर जरनल ऐ के पांडे ने मुख्यातिथी के तौर पर शिरकत करते हुए यह सम्मान प्रदान किए। जबकि उमा शंकर, ज्वाईंट सचिव, लोक संपर्क विभाग व मुक्तसर के एडीसी लखमीर सिंह ने मुख्यातिथी के तौर शिरकत करते हुए समागम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर यंगस्टर वेल्फेयर सोसाईटी के प्रेसिडेंट हितेष विज, चेयरमैन हरबंस सिंह सहित बाकी सदस्यों ने आए अतिथियों का अभिनंदन करते हुए सोसाईटी के उद्देश, लक्ष्य व जनहित कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मशहूर कव्वाल अनवर खान ने अपनी खूबसूरत आवाज व उरदु शायरी से माहौल को और खूबसूरत बना दिया। आईजी पांडे द्वारा सम्मानित की गई शखशियतों में बेहतरीन कारगुजारी करने के लिए उमा शंकर पीसीएस व लखमीर सिंह पीसीएस को सम्मानित किया गया। जबकि पुलिस में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए अमृत सिंह एस पी पुलिस, सुखविन्द्र सिंह एस पी पुलिस, विजय कुमार एस पी पुलिस, नानक चंद एस पी पुलिस, इंदर भगत एस पी पुलिस, रौशन लाल डी एस पी पुलिस, दविन्द्र सिंह डी एस पी पुलिस, अवतार सिंह इंस्पेक्टर पुलिस व संजीव भट्ट को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पत्रकारी के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने के लिए अजीत के ब्यूरो चीफ केवल सिंह राणा को सम्मानित किया गया। जबकि काउंसल सुखदेव सिंह पटवारी को समाज सेवा में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह लोक सेवाएं में एक्सीयन एच एल गुप्ता, आर पी गुप्ता, विभा बैंस, भलिन्द्र सिंह सिद्धू को सम्मानित किया गया। व्यापार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले बिजनेस मैन जी एस संद्धू व एच एस सोढ़ी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यातिथी आई जी पाडें ने सम्मानित हस्तियों को बधाई देते हुए कहा कि कुछ लोग समाज के लिए प्रेरणा स्रोत्र होते हैं। उन द्वारा किए गए कार्य दूसरों के लिए रौशनी का कार्य करते हैं और उनके जीवन में प्रकाश फैलाते हैं। आईजी पांडे ने कहा कि क्षेत्र चाहे कोई भी हो, हमें उस क्षेत्र में अपना सौ फीसदी देना चाहिए ताकि दूसरे लोग भी हमारे कार्य से प्रेरित होकर अच्छा कार्य करते हुए देश की तरक्की व समाज कल्याण के लिए आग आएं। आई जी पांडे ने यंगस्टर वेल्फेयर सोसाईटी द्वारा किए गए प्रयास के लिए प्रेसिडेंट हितेष विज व उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर मशहूर कव्वाल अनवर खान ने अपनी खूबसूरत आवाज व उर्दू शायरी से माहौल को और खूबसूरत बना दिया।

 

Tags: Youngster Welfare Society

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD