भारत की बेटी के तौर पर प्रसिद्ध युवा सामाजिक कार्यकर्ता जहान्वी बहलने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाये गए स्वच्छ भारत मिशन के तहत लुधियाना रेलवे स्टेशन के अंदरूनी बाहरी भागों में स्कूली छात्र छात्राओं सहित स्वछ भारत अभियान चलाया। इस अवसर पर जहान्वी द्वारा इस अभियान में विशेष सहयोग देने के लिए लुधियाना के मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया सहित आई ए एस अधिकारी तथा नगर निगम लुधियाना की असिस्टेंट कमिश्नर श्रीमती सुरभि मलिक तथा रेलवे विभाग के डी टी एम् ए एस भाटिया सहित ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी तथा निगम कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर जहान्वी ने कहा कि स्वच्छ भारत अकेले प्रधान मंत्री जी का ही नहीं बल्कि हरेक नागरिक का सपना होना चाहिये।जहान्वी ने बताया की रेलवे स्टेशन को स्वच्छ बनाने का मुख्य उद्देश्य इस लिए है की क्योंकि बाहरी देशों. या राज्यों से आने वाले लोग सबसे पहले स्टेशन पर ही पहुँचते और किसी शहर का स्टेशन ही किसी शहर का प्रतिनिधित्व करता है यदि स्टेशन स्वच्छ होगा तो भाहरी लोगों के किये शहर की अच्छी छवि प्रसतुत होगी।
परंतु इस अभियान के दौरान उसे यह देखकर बहुत दुःख और आश्चर्य हुआ क्योंकि सिटी कहलाये जाने वाले लुधियाना के स्टेशन के मुख्य द्वार पर तिरंगा लहराने के लिए सिर्फ पाइप ही लगा था पर उस हमारा राष्टीय ध्वज नहीं लहरा रहा था। उसने इस बाबत रेलवे के उच्च अधिकारियों से बातचीत की उन्होंने बताया स्टेशन पर केवल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ही राष्टीय ध्वज फहराया जाता है इस पर जहान्वी ने बताया कि उसने उच्च अधिकारियों जानकारी लेकर राष्टीय ध्वज को साल के 365 दिन फहराने के लिए तुरंत देश के रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखा है।जहान्वी ने बताया कि केवल आसपास के स्थानों को साफ़ सुथरा रखने के साथ साथ खाने पीने वाले खाद्य पदार्थों के लिए भी साफ़ सुथरा माहौल होना चाहिए। जहाँ लुधियाना रेलवे स्टेशन की प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर स्थित कैंटीन साफ़ सफाई से कोसों दूर थी। वहां पर कैंटीन की किचन के अंदर सभी कर्मचारी बिना टोपी मास्क और दस्ताने के बिना सफाई का ध्यान रखे बिना काम कर रहे थे और ग्राहकों को खाना परोस रहे थे। रेलवे के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में उक्त कैंटीन से एक्सपायरी डेट वाली ब्रेड भी बरामद हुई। इस पर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने कैंटीन में मौजूद मैनेजर और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। इस अभियान के दौरान अश्वनी बहल,नंदिनी , अशोक गोएन्का,धीरज शर्मा ,जयदीप कौर ,राज कुमार शर्मा ,हरदीप सिंह,राकेश वर्मा अरुण हेनरी ,राजविंदर सिंह तथा अन्य सदस्य मौजूद थे।