Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

रीता बहुगुणा भाजपा में शामिल, कांग्रेस का दावा- फर्क नहीं पड़ेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ /नई दिल्ली , 20 Oct 2016

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उप्र में सियासी बदलाव का दौर जारी है। उप्र कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता जोशी ने गुरुवार को चुनाव से ठीक पहले केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इससे पहले यही काम उनके भाई व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कर चुके हैं। कांग्रेस का दावा है कि रीता के जाने से कांग्रेस की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रीता के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के जाने से न तो कांग्रेस की सेहत पर कोई असर पड़ेगा और न ही चुनाव पर उसका कोई असर पड़ेगा।उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने में लगी कांग्रेस को रीता का पार्टी बदलना एक बड़ा झटका माना जा रहा है। रीता को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शामिल कराया। 

कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुत्री रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं। उत्तर प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस के लिए जमीन पर संघर्ष करने वाली रीता कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की भी अध्यक्ष रही थीं। वह एक बार समाजवादी पार्टी से इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और इलाहाबाद की महापौर भी रही चुकी हैं।इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर रहीं रीता ने कहा, "मैंने आज ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है और भाजपा की सदस्य बनी। ये फैसला आसान नहीं था। सर्जिकल स्ट्राइक पर 'खून की दलाली' वाले बयान पर दुखी हूं। बसपा और सपा ने उत्तर प्रदेश को लूट लिया है।"उन्होंने कहा, "हर तरह का माफिया वहां सक्रिय हैं, भू माफिया, खनिज माफिया और शराब माफिया उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। सोनिया गांधी हमारी बातें सुनती थीं, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में ये भी नहीं हो पा रहा है। मैंने कांग्रेस विधायक के पद से भी त्यागपत्र दे दिया है।"

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD