Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

उपराज्यपाल को भाजपा प्रवक्ता जैसा व्यवहार बंद करना चाहिए : आशुतोष

आशुतोष
आशुतोष
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Oct 2016

Last updated on: Oct 15, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक प्रवक्ता की तरह व्यवहार करना बंद करना चाहिए। आप प्रवक्ता आशुतोष ने जंग पर यह कहते हुए निशाना साधा कि वह अपने असंवैधानिक एवं अवैध कार्यो पर पर्दा डालने की कोशिश में खुद को नरेंद्र मोदी सरकार के पीछे छुपा रहे हैं। पार्टी की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब शुक्रवार को उपराज्यपाल कार्यालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दिल्ली मंत्रिमंडल के कुछ फैसलों की जांच के लिए उन्होंने जो समिति गठित की है, उसे मंत्रिमंडल ने खत्म करने की जो अपील की है वह सरकार के बेहद खराब आचरणों से ध्यान हटाने का एक प्रयास है। जंग के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा, "इन मामलों में कुछ अपराध तो इस स्तर के हैं जिन्हें जांच के लिए सीबीआई को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।" 

आशुतोष ने कहा कि आप सरकार जनता के लिए काम कर रही है और वह जंग के तंत्र और उनके द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से नहीं डरती है। उन्होंने कहा, "जंग को अपने राजनीतिक आकाओं को बता देना चाहिए कि आप और दिल्ली सरकार अपने खिलाफ राजनीतिक बदले के लिए पिंजरे में बंद तोता (सीबीआई) के इस्तेमाल करने की धमकी से नहीं डर सकती। आप के नेता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मोदी सरकार ने अपनी सभी एजेंसियों को दिल्ली सरकार के खिलाफ लगा दिया है लेकिन कोई भी गलत काम करने का पता लगाने में नाकाम रही है। 

भविष्य में भी इसके लिए प्रयास जारी रखने का स्वागत है।" जंग पर निशाना साधते हुए आशुतोष ने कहा कि हो सकता है कि यह उपराज्यपाल के लिए पद पर बने रहने के लिए जरूरी हो कि दिल्ली सरकार के लिए काम कर रहे अधिकारियों को डराते रहें लेकिन स्पष्ट रूप से उनके काम वह जिस संवैधानिक पद पर हैं उसके लिए अशोभनीय है। उन्होंने कहा, "जंग हो सकता है कि डरे हों कि यदि वह केंद्र सरकार की धुन पर नहीं नाचेंगे तो मुक्ता-पन्ना तेल क्षेत्र ठेके में अत्यंत संदिग्ध भूमिका से जुड़ी जो संचिकाएं हैं उन्हें सीबीआई फिर से खोल सकती है।" उन्होंने कहा कि मुक्ता-पन्ना तेल क्षेत्र के ठेके की यह अनियमितता तब की है जब जंग पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे। उन्होंने उपराज्यपाल से इसका भी जवाब देने को कहा है कि वह यह क्यों नहीं बता पा रहे हैं कि संविधान के, काननू के या नियम के किस प्रावधान के तहत उन्होंने दिल्ली सरकार की संचिकाओं की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। 

 

Tags: Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD