Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

जलवायु परिवर्तन वास्तविक और आवश्यक मुद्दा : हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मियामी , 12 Oct 2016

Last updated on: Oct 12, 2016, 00:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है जलवायु परिवर्तन वास्तविक और आवश्यक मुद्दा है। उन्होंने आगे कहा कि आठ नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, डेडे कॉलेज में मंगलवार को एक चुनावी रैली में पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप विज्ञान को नकारते हैं और कहते हैं कि जलवायु परिवर्तन एक धोखा है।क्लिंटन ने कहा, "हम जलवायु को नकारने वाले को व्हाइट हाउस में रखने का खतरा मोल नहीं ले सकते हैं।"उन्होंने आगे कहा, "जलवायु परिवर्तन चुनावी मुद्दा होना चाहिए।"क्लिंटन के साथ चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व उप राष्ट्रपति अल गोर भी थे। अल गोर उनके पति के दोनों राष्ट्रपतित्वकाल में उपराष्ट्रपति थे और वह एक मशहूर पर्यावरणविद् भी हैं।अमेरिको की पूर्व प्रथम महिला ने कहा कि देश नई स्वच्छ उर्जा विकसित कर सकता है और उन उर्जा स्रोतों के आधार पर अपनी अर्थव्यवस्था को रूपांतरित कर सकता है। साथ ही कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए विश्व को एकजुट कर सकता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित करने के अपने नैतिक दायित्व को पूरा कर सकते हैं।उन्होंने फ्लोरिडा के रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रूबियो को गैर जिम्मेदार बताया, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि वह वैज्ञानिक नहीं हैं। क्लिंटन ने फ्लोरिडा की गवर्नर और रिपब्लिकन नेता रिक स्कॉट की भी निंदा की, क्योंकि उन्होंने अपने कर्मचारियों को जलवायु परिवर्तन शब्द कथित रूप से इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया है।उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यह कैसे हो सकता है, सूरज की रोशनी वाला राज्य न्यूजर्सी से भी कम सौर उर्जा का उत्पादन करे। और उन्होंने वादा किया कि राष्ट्रपति चुने जाने पर वह अक्षय उर्जा को आगे बढ़ाएंगी, जो 20 लाख लोगों के लिए रोजगार का स्रोत है।

 

Tags: Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD