Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हिलेरी क्लिंटन ने ई-मेल जांच को लेकर एफबीआई निदेशक की आलोचना की

हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 30 Oct 2016

Last updated on: Oct 30, 2016, 00:00 IST

राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक जेम्स कोमे की आलोचना करते हुए कहा है कि उनके ई-मेल की जांच को लेकर कोमे का पत्र अप्रत्याशित तथा परेशान करने वाला है। एनबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायटोना बिच पर शनिवार को एक प्रचार अभियान के दौरान क्लिंटन ने कहा कि वह कोमे से कह रही हैं कि उनके नए ई-मेल से संबंधित जांच में आए संपूर्ण तथ्यों को वह तत्काल जारी करें।एफबीआई के अधिकारियों ने एनबीसी न्यूज से कहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी से कांग्रेस के पूर्व सदस्य एंथनी विनर के खिलाफ जांच के क्रम में नए ई-मेल पाए गए। 

विनर क्लिंटन की सबसे नजदीकी सहयोगी हुमा अबेदीन के पूर्व पति हैं।कोमे के शुक्रवार के कदम से -आठ नवंबर को होने वाले चुनाव से मात्र डेढ़ सप्ताह पहले- राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।क्लिंटन ने कहा, "चुनाव से पहले किसी छोटी सी सूचना के साथ इस तरह आना बेहद विचित्र बात है।"उन्होंने कहा, "वस्तुत: यह केवल विचित्र ही नहीं, बल्कि अप्रत्याशित है और बुरी तरह परेशान करने वाला कदम है।"डेमोक्रेट प्रत्याशी ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप पहले ही इसके बारे मनगढंत बातें कर चुके हैं और अब वे इसका इस्तेमाल अमेरिका के लोगों को भ्रमित व हतोत्साहित करने के लिए कर रहे हैं।"उन्होंने कहा, "मैं सोचती हूं कि डोनाल्ड ट्रंप को लोगों में डर पैदा करने, खुद को कलंकित करने और हमारे लोकतंत्र पर हमला करना बंद करना चाहिए।"

 

Tags: Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD