Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

हिलेरी क्लिंटन ने समर्थकों से मानवीय मूल्यों के लिए संघर्ष करने को कहा

हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 17 Nov 2016

Last updated on: Nov 17, 2016, 00:00 IST

डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन ने आठ नवबंर को राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से मिली हार के बाद अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति में अपने समर्थकों से 'हार न मानने' को कहा। हिलेरी ने बुधवार रात यहां चिल्ड्रन्स डिफेंस फंड समारोह में कहा, "मैं जानती हूं कि आपमें से कई लोग चुनाव परिणाम से बेहद निराश हुए हैं।"उन्होंने कहा, "मैं भी हुई हूं, इतना ज्यादा जो मैं बता भी नहीं सकती।"'एनबीसी न्यूज' के मुताबिक, हिलेरी ने कहा कि जनता के बीच आना उनके लिए आसान नहीं था।उन्होंने कहा कि बीते हफ्ते कई बार उन्हें लगा कि वह खुद को किताबों में समा दें या फिर अपने पालतू कुत्तों के साथ समय बिताते हुए घर से कभी निकलें ही नहीं।

हिलेरी ने मार्टन लूथर किंग के इस कथन के जरिए लोगों को प्रोत्साहित करने की कोशिश की कि 'नैतिक ब्रह्मांड का 'आर्क' लंबा है, लेकिन यह न्याय की ओर झुकता है।'पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, "इस चुनाव ने जो मतभेद उत्पन्न किए हैं, वे बेहद गहरे हैं। लेकिन, हमारे देश पर भरोसा करें, हमारे मूल्यों के लिए लड़ें और कभी भी हार न मानें।" उन्होंने कहा कि नस्ल, धर्म की सीमा से उठकर सभी के हित में काम करें।समारोह में हिलेरी की पुरानी दोस्त और चिल्ड्रन्स डिफेंस फंड की संस्थापक मरियन राइट भी मौजूद थीं।मरियन ने कहा, "मुझे हिलेरी पर गर्व है।"मरियन ने इस बात का उल्लेख किया कि हिलेरी भले ही हार गईं हों, लेकिन उन्हें लोगों के ज्यादा वोट मिले। मरियन ने कहा, "तो, हम कह सकते हैं कि हिलेरी जनता की राष्ट्रपति हैं।"

 

Tags: Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD