Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक में राजनीतिक फायदा ढूंढ़ रही : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Oct 2016

Last updated on: Oct 09, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया। मायावती ने आरोप लगाया कि सरकार पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सेना के सर्जिकल स्ट्राइक्स का चुनावी लाभ लेना चाहती है। मायावती ने कहा कि ये सर्जिकल स्ट्राइक्स पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले के बाद ही हो जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा लगता है कि इसमें जानबूझकर देरी की गई, ताकि इसका राजनीतिक फायदा उठाया जा सके।बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कमजोरियों और नाकामियों को छुपाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक्स का सहारा ले रहे हैं।मायावती ने कहा, "सेना की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले के बाद ही कराए जाने चाहिए था, लेकिन इसमें जानबूझकर देरी की गई। उड़ी में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सेना को कार्रवाई की छूट दी। विधानसभा चुनाव से पहले भारत पाकिस्ताान के बीच युद्ध होने का उन्माद फैलाया जा रहा है। यह सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।"

मायावती ने कहा कि पहले भी सेना की ओर से सर्जिकल ऑपरेशन किए गए हैं। दुनिया के अन्य देशों में सेनाएं इस तरह के ऑपरेशन करती रहती हैं। अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन का खात्मा किया, लेकिन उसका ढिंढोरा नहीं पीटा गया। केंद्र सरकार इस तरह के ऑपरेशन को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। सेना की इस बहादुरी के लिए जवानों की जयकार होनी चाहिए, लेकिन इसे दूसरी कहानी का रूप दिया जा रहा है।बसपा अध्यक्ष ने कहा कि उड़ी में शहीद हुए 18 जवानों की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई कि मोदी लखनऊ में दशहरा मनाने आ रहे हैं।केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि सरकार सीबीआई का इस्तेमाल विरोधियों को डराने के लिए कर रही है। प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उसमें एक भी वादा ढाई वर्षो के भीतर नहीं पूरा हो पाया है। मोदी ने कहा था कि चुनाव के बाद जो काला धन आएगा उससे गरीबों के खातों में 15 से 20 लाख रुपए पहुंच जाएंगे।मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार विदेश से काला धन लाने की बजाय देश के काले धन को सफेद करने में जुटी हुई है। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। ललित मोदी व विजय माल्या इसके उदाहरण हैं। उप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार आरएसएस के एजेंडे पर आगे चलकर उप्र का माहौल खराब करना चाहती है। सरकार लव जेहाद, गोहत्या, घर वापसी जैसे मुद्दों की आड़ में राज्य में कट्टरवादी सोच को बढ़ावा देने का काम कर रही है। 

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD