Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

2017 चुनावों में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा-सुखबीर सिंह बादल

सियासी रोटियां सेंकने की खातिर कांग्रेस और आप पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में ना डालें-हरसिमरत कौर बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरेटा/भीखी (मानसा) , 08 Oct 2016

Last updated on: Oct 08, 2016, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि 2017 की पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा और उसका सियासी अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी पंजाब की तरक्की के लिए कुछ नही किया और कांग्रेस क ी सत्ता के दौरान राज्य के दौरान कोई भी ऐसा प्रौजेक्ट नही लाया गया जिसको याद किया जा सकता हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से पंजाब के लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुंह नही लगायेंगे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की कड़ी निंदा करते हुये उन्होंने कहा कि आप नेता जानबूझ कर पंजाब और पंजाबियों की छवि धूमिल कर रहें हैं और लोगों को इस पार्टी के कुप्रचार का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।मालवा क्षेत्र के लिए 225.29 करोड़ रुपये के सिंचाई के दो अह्म प्रौजेक्टों का नींव पत्थर रखने के बाद सार्वजनिक रैलीयों को संबोधित करते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार में पंजाब को विकासमुखी राह पर डाला है और तरक्की पक्ष से इस समय राज्य अव्वल राज्यों में शामिल है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब का चौ-मुखी विकास अकाली-भाजपा सरकार की बड़ी उपलिब्ध है। उन्होंने कहा कि सभी कल्याण स्कीमें जैसे शगुन स्कीम, पैंशन स्कीम, आटा-दाल स्कीम, स्कूली लड़कियों के लिए निशुल्क साईकिल, निशुल्क स्वास्थय बीमा योजना, किसानों को निशुल्क बिजली, एससीबीसी परिवारों को 200 यूनिट निशुल्क बिजली, महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण, नौजवानों को खेल किटें, सेवा केंद्रों की शुरूआत, हुनर केंद्रों की स्थापना, दो हजार निशुल्क दवाई केंद्र, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा, यादगारों की स्थापना, किसानों के लिए नया ऋृण कानून जिस तहत मूल राशि से अधिक व्याज नही लिया जा सकता, कॉपरेटिव बैंकों द्वारा किसानों को 50 हजार रुपये तक व्याज रहित ऋण, जिमों का वितरण, गांवों में धर्मशालांए बनाने के अतिरिक्त राज्य को अतिरिक्त बिजली और सड़कीय नेटवर्क में नंबर-1 बनाना अकाली-भाजपा सरकार की अह्म उपलब्धियां हैं। इससे पहले केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल तथा उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने 209.09 करोड़ रुपये की लागत से गांव बख्शीवाला में घग्गर ब्रांच के नहरी खालों को पक्का करने तथा 16.20 करोड़ की लागत से भीखी रजवाहे के 13 कि.मी के नवनिर्माण का नींव पत्थर रखा। श्रीमती बादल ने अपने संबोधन में कहा कि इन प्रौजेक्टों के आरंभ होने से बुडलाडा तथा सरदूलगढ़ क्षेत्र के 147 गांवों को प्रत्यक्ष रूप में लाभ पहुंचेगा और मालवा क्षेत्र के किसानों की कायाकल्प हो जायेगी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के किसान गत् लंबे समय से खालों को पक्का करने की मांग कर रहे थे और लोकसभा चुनावों के दौरान किये वायदे को उन्होंने दो वर्षो में पूरा कर दिया है। इन प्रौजेक्टों में सहयोग देने के लिए श्रीमती बादल ने केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनी है तब से ही पंजाब में बहुत बड़े प्रौजेक्ट जैसे कि आई आई एम, एम्ज और अमृतसर शहर को हैरीटेज़ सिटी का दर्जा मिलने जैसे कार्यो की शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में पंजाब के 5-6 मंत्री होने के बावजूद हमेशा ही पंजाब को नज़रअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रैस सड़क को हरी झंडी मिल जाने से राज्य की तरक्की में नया अध्याय लिखा जायेगा। पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा सीमावर्ती गांवों के दौरे दौरान कंटीली तार के समीप खींची संवेदनशील स्तर की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया द्वारा सांझी करने तथा आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य द्वारा संसद भवन की वीडियों को सार्वजनिक करने की कड़े शब्दों में  निंदा करते हुये श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सियासी रोटियां सेंकने की खातिर कांग्रेस और आप पार्टी को राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में नही डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नेता इन तस्वीरों एवं वीडियो द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के भेद जगजाहिर कर रहें हैं जोकि अति निंदनीय हैं। उन्होंने अपील की कि आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में इन देश विरोधी पार्टियों को करारी हार दी जाये और पंजाब के विकास तथा जनकल्याण के लिए कार्य कर रहे अकाली भाजपा गठजोड़ को पुन: सेवा का अवसर देकर पंजाब को तरक्की की नई रांहों पर चलाया जाये। 

इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य स. बलविंदर सिह भूंदड़ ने मालवा क्षेत्र के विकास में अह्म योगदान डालने के लिए स. सुखबीर सिंह बादल तथा श्रीमती हरसिमरत कौर बादल का विशेष धन्यवाद करते हुये कहा कि कोई समय था जब मानसा क्षेत्र पंजाब के पिछड़े क्षेत्रों में आता था परंतु अब इस क्षेत्र में विकास की चल रही आंधी ने इसको पंजाब के अग्रणीय क्षेत्रों की कतार में ला खड़ा किया है।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त विधायक प्रेम मित्तल एवं चतिन सिंह समोआ, वरिष्ठ नेता बलराज सिंह भूंदड़, चेयरमैन जिला योजना बोर्ड मानसा प्रेम अरोड़ा, चेयरमैन जिला योजना बोर्ड बठिंडा जगदीप सिंह नकई, वाइस चेयरमैन पीआरटीसी विनरजीत सिंह गोल्डी, अध्यक्ष जिला परिषद सुखदेव सिंह चेनेवाला, उपायुक्त वीरेन्द्र शर्मा, एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह औलख एवं हरबंत सिंह दातेवास, वल्लम कलीपुर चेयरमैन मार्केट कमेटी बोहा,  ग्रामीण जिला अध्यक्ष गुरमेल सिंह फफड़ा भाईके, जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल देहाती और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD