Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वितरित उत्पादित ऊर्जा (डिस्ट्रीब्यूटेड एनर्जी प्रोडक्शन)-विद्युत क्षेत्र पर विशेष ध्यान : पीयूष गोयल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Oct 2016

Last updated on: Oct 04, 2016, 00:00 IST

केन्द्रीय विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और खनन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत आज एक कोयला अधिशेष राष्ट्र होते हुए भी हमें अन्य देशों से कोयला आयात करना पड़ रहा है। मीडिया के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि ऐसा इस वजह से है कि हमारे ऊर्जा संयंत्रों को इस तरह से बनाया गया है कि ये स्वदेशी कोयले से कार्य न कर पायें।इस अवसर पर बोलते हुए श्री पीयूष गोयल ने बताया कि कोल इंडिया ने अगले छह महीनों में करीब 15 लाख टन आयातित कोयले को स्वदेशी कोयले से बदलने का लक्ष्य रखा है। मंत्री जी ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए आप नए विचारों के साथ आगे आयें।विद्युत विकेन्द्रीकरण के पहल के बारे में बात कर रहे हुए मंत्री जी ने कहा कि अक्षय ऊर्जा की ओर जाने के साथ ही हम वितरित ऊर्जा उत्पादन पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जहां उपभोक्ता ही स्वयं बिजली उत्पादन शुरू कर सकता है। वास्तव में, घर की छतों पर सौर ऊर्जा (विद्युत) कार्यक्रम का विस्तार करते हुए विद्य़ुत उत्पादन को अगले 6 वर्षों में 300 मेगावाट से बढ़ाकर 40 हजार मेगावाट करने की योजना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे वैसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा जहां ग्रिड आधारित बिजली की आपूर्ति संभव नहीं है।जलवायु परिवर्तन की समस्या पर चर्चा करते हुए श्री गोयल ने इस बात को दोहराया कि भारत का यह मानना है कि जलवायु परिवर्तन से लड़ना एक वैश्विक जिम्मेदारी है। साथ ही ये भी कहा कि, यह जरूरी है कि विश्व स्थायी जीवन शैली का प्रयास करे। ऊर्जा का व्यर्थ उपयोग आज एक बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें यह देखना होगा कि कैसे विकसित देश इस समस्या के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं।

 

Tags: Piyush Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD