Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गरीबों, कमजोर लोगों की उपेक्षा कर रहे मोदी : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ/बरेली , 28 Sep 2016

Last updated on: Sep 28, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब, कमजोर और किसानों की ओर देखते ही नहीं हैं। बरेली पहुंचे राहुल ने बुधवार सुबह रुहेलखंड विश्वविद्यालय में युवाओं से मुलाकात की और आरएसएस से बचने की सलाह दी। इसके बाद वह धोपा मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की। सुबह 10 बजे राहुल धोपेश्वरनाथ मंदिर के लिए निकले तो भीड़ ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया।रोड शो के दौरान स्वालेनगर में हुई जनसभा में उन्होंने कहा, "मोदी सरकार कमजोर लोगों पर ध्यान नहीं देती। हमने यह यात्रा नरेन्द्र मोदी को जमीनी सच का एहसास कराने के लिए शुरू की है।"

उन्होंने कहा, "मैं मोदी सरकार को बताऊंगा कि गांव में गरीबों और किसानों की हालत क्या है। मैं मोदी जी से यह भी कहूंगा कि केवल उद्योगपतियों के लिए राजनीति न करें, गरीबों और किसानों का भी साथ दें। इसके लिए हमें आपकी ताकत की जरूरत है। आप हमें ताकत दोगे तो यह संभव हो सकेगा।"राहुल ने कहा कि कुछ दिन पहले हमारी खाट सभा से किसानों ने दो-तीन दिन चारपाई उठा ली तो भाजपा के लोगों ने उन्हें चोर बता दिया।

उन्होंने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा, "आपने भाजपाइयों को यह कहते टीवी पर देखा था कि नहीं। किसान एक खाट उठा लेता है तो वह चोर हो जाता है और 10 हजार करोड़ रुपये चोरी करने वाला विजय माल्या को डिफॉल्टर कहा जाता है।"राहुल ने कहा, "पिछले ढाई सालों में सरकार ने 15 बड़े लोगों का एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया, लेकिन युवाओं, किसानों, दुकानदारों और मजदूरों का कर्ज माफ नहीं हो पाया।"

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD