Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

उत्तर प्रदेश : शहीदों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का चेक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ़ (उत्तर प्रदेश) , 27 Sep 2016

Last updated on: Sep 27, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर सेना के एक तथा पुलिस के सात शहीद जवानों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों का बहुत सम्मान करती है और उनके आश्रितों को हर संभव सहायता देने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने उरी की आतंकी घटना में शहीद हुए जनपद संतकबीरनगर के सैनिक गणेश शंकर के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक देने के साथ ही, उनके बच्चों को मुफ्त पढ़ाई व एक लोहिया आवास तथा माता को समाजवादी पेंशन योजना से लाभान्वित करने की घोषणा की। इसी के साथ ही, मुख्यमंत्री ने पुलिस के सात शहीदों जनपद हापुड़ के सुरेंद्र सिंह, अलीगढ़ के अशोक कुमार, गौतमबुद्धनगर के जितेंद्र कुमार, देवरिया के देवेंद्र चौरसिया, बागपत के सुखवीर सिंह, लखनऊ के यशपाल सिंह तथा गाजियाबाद के प्रमोद कुमार के परिजनों को भी 20-20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD