Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

मुश्किल में भारत-पाक व्यापार : एसोचैम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Sep 2016

Last updated on: Sep 25, 2016, 00:00 IST

उद्योग संगठन एसोसिएटेड चेम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार संबंधों में 'काफी कमी' आने की बात कही है। उद्योग संगठन का यह बयान पिछले हफ्ते उड़ी में सेना शिविर पर हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावों के मद्देनजर आया है। एक विज्ञप्ति में एसोचैम ने कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार संबंध काफी कम है यह भारत के आयात और निर्यात सहित दोनों के वैश्विक व्यापार का एक प्रतिशत के आधे प्रतिशत से भी कम है। "विज्ञप्ति में यह भी कहा, "साल 2015-16 के 641 अरब डॉलर के भारत के कुल वाणिज्यिक व्यापार में पाकिस्तान से महज 2.67 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। "

एसोचैम के महासचिव डी.एस. रावत ने बयान में कहा, "पाकिस्तान के साथ व्यापार भारत के पूरे वैश्विक वाणिज्यिक व्यापार के 0.41 प्रतिशत के बराबर है। "उन्होंने कहा, "इस तरह एमएफएन (मोस्ट फेवर्ड नेशन)का दर्जा होना या न होने से द्विपक्षीय व्यापार में कोई ज्यादा अंतर नहीं आता नहीं दिखता। "उन्होंने कहा, " भारत ने पाकिस्तान को एमएफएन का दर्जा दिया हुआ है, लेकिन पाकिस्तान ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन एमएफएन दर्जे के बाद भी पाकिस्तान से भारत को निर्यात एक अरब डॉलर से कम का ही बना रहा। "चेंबर ने कहा कि इंडिया इंक पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के हित के लिए उनके साथ है। 

 

Tags: Assocham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD