Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हंसराज गंगाराम अहिर ने अनिल माधव से मुलाकात की

चारा बैंक निर्माण करने तथा वन क्षेत्रों में मवेशियों के चराई के लिए संरक्षित चारागाह बनाने के विषय में विस्‍तार से विचार विमर्श किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

23 Sep 2016

Last updated on: Sep 23, 2016, 00:00 IST

केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री श्री हंसराज गंगाराम अहिर ने कल नई दिल्ली में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री अनिल माधव दवे से मुलाकात की तथा चारा बैंक निर्माण करने तथा वन क्षेत्रों में मवेशियों के चराई के लिए संरक्षित चारागाह बनाने के विषय में विस्‍तार से विचार विमर्श किया । श्री अहिर ने श्री दवे को बताया कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा जून 2015 में एक निर्णय लिया गया था, जिसके अनुसार वन क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा उगाने की योजना बनायी गई है। इस योजना को लागू किए जाने से मवेशियों के लिए चारे की उपलब्‍धता बढ़ने के साथ-साथ दुग्‍ध व्‍यवसाय तथा पशुपालन व्‍यवसाय को बहुत लाभ होगा। इस काम में राज्‍य सरकारों की भी सहभागिता रहेगी। इस योजना का तत्‍काल लाभ उठाने के लिए इस योजना से संबंधित विनियम जल्‍दी बनाने की आवश्‍यकता है । 

श्री अहिर ने यह भी बताया कि महाराष्‍ट्र सहित कई अन्‍य राज्‍यों में गोवंश हत्‍याबंदी कानून बनाए जाने से पशुओं की संख्‍या बढ़ रही है तथा उनके लिए तुरन्‍त प्रभाव से चारे की उपलब्‍धतता बढ़ाने तथा चारा बैंक स्‍थापित करने की योजना लागू करने की आवश्‍यकता है। देश में जहां वन क्षेत्र है वहां पर वन विभाग की भारी तादाद में अतिरिक्‍त भूमि खाली पड़ी हुई है। इस खाली भूमि को संरक्षित चारागाह के रूप में उपयोग में लाने की योजना पर अमल किए जाने से इन वन क्षेत्रों के साथ लगे गांवों के मवेशी विशेषकर गोवंश के लिए चारे की उपलब्‍धता बढ़ेगी। इससे पशु संवर्धन एवं दुग्‍ध विकास के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों को आवश्‍यक पोषण युक्‍त चारा उपलब्‍ध होगा। श्री दवे ने श्री अहिर को आश्‍वासन दिया है कि चारा बैंक निर्माण तथा वन क्षेत्र की खाली भूमि में संरक्षित चारागाह बनाने की योजना को शीघ्र ही लागू किया जाएगा। 

 

Tags: Hansraj Gangaram Ahir , Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD