Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

रयात-बाहरा इंट्रनशीप टीम ने जीती ई-विक 2012 नेशनल ओवरवाल चैंपियनशीप की रनरअप ट्राफी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

16 Jun 2012

Last updated on: Jun 16, 2012, 00:00 IST

रयात-बाहरा इंट्रनशीप टीम ने ई-विक 2012 नेशनल ओवरवाल चैंपियनशीप की रनरअप ट्राफी जीती। टीम को बंगलौर में नेशनल ट्राफी प्रदान की गई। इस चैंपियनशीप में देश भर के 540 नेशनल कालेजों ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगी कालेजों की टीमों में ई-विक 2012 नेशनल ओवरवाल चैंपियनशीप के लिए कब्जा करने के लिए जबरदस्त संघर्ष था। रयात-बाहरा चैंपियनशीप में भाग लेने वाला पंजाब से एकमात्र संस्थान रहा। रयात-बाहरा ग्रुप की ओर से नेशनल इंट्रनशीप विक-2012 का आयोजन संस्थान के चार कैंपसों में रयात-बाहरा ग्रुप पटियाला, होशियारपुर, रोपड़ और मोहाली में किया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लगभग 6000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह पहला मौका था कि विद्यार्थियों के लिए इंटरपैरेंयोरियल विक का आयोजन किया गया, जिसमें 40 से अधिक उद्योगपति शामिल हुए और विभिन्न प्रकार के वर्कशाप लगाए गए। इन उद्योगपतियों ने वर्कशाप में आइडिया, स्कोप एंड इंप्लीमेंटिंग इंटरपैरेंयोरियरशीप और आपरच्यूनिटिज 2020 के बारे में अपनी राय रखी। इससे विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा और दशा समझने में मददगार साबित होगी। नेशनल इंटरपैरेंयोरियरशीप विक-2012 का समापन रयात-बाहरा ग्रुप के खरड़ कैंपस में अवार्ड वितरण समारोह के साथ हुआ। इसमें पंजाबी गायक करण जसबीर ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्र मुगधकर दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि फ्राईडे मीडिया के एमडी अन्नया बुबना और कैप्शन्स के डायरेक्टर दर्पण कपूर थे। इस मौके पर रयात-बाहरा गु्रप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा, ज्वांइट मैनेजिंग डायरेक्टर डा. एसएस कौड़ा, के अलावा डीप्लास्ट प्लास्टिक लिमिटेड के एमडी अशोक गुप्ता और एलट्रयूस्ट टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अनुज अग्रवाल भी मौजूद थे। इस दौरान इंट्रनशीप में भाग लेने वाले मोहाली, होशियारपुर, पटियाला और सोनीपत कैंपस के लगभग 5000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ई-विक 2012 की प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इसके तहत क्षितिज को स्क्यूजिनिसय, दीपक सलारिया और करण को ईवाईवी, गुरसाने कपूर को डिजायन सैल्यूएशन के लिए अवार्ड दिए गए। इसके अलावा उन विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अध्ययन के दौरान खुद अपने साहस का परिचय दिया। इस दौरान लगभग एक लाख से अधिक पुरस्कार वितरित किए गए। नेशनल इंटरपैरेंयोरियरशीप विक के दौरान रयात-बाहरा ग्रुप के विचारकों ने अपना पूरा ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की संभावना तलाशने में भी लगाया। इसके तहत विलेज अवेयरनेस नामक कार्यक्रम का आयोजन नेशनल बैंक फार एग्रीकल्चर एंड रुलर डेवलपमेंट (नबार्ड) के सहयोग से रैलमाजारा रोपड़ के सरकारी स्कूल में किया। इसमें मुख्य वक्ता नबार्ड के डीडीएम भोपाल सिंह और रयात-बाहरा ग्रुप के जेएमडी संदीप कौड़ा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि रयात-बाहरा गु्रप के कैंपस डायरेक्टर रोपड़ कैंपस प्रो. एससी बेदी, आरआईएम रोपड़ के डायरेक्टर व हेड डा. कर्नल डीएस रंधावा थे। इसमें लगभग 500 से अधिक ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य वक्ताओं ने ग्रामीण विकास के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुविधाओं के अलावा कृषि और लघु उद्योग के विकास की जानकारी दी। इस दौरान रयात-बाहरा के रैलमाजरा कैंपस में नबार्ड के अल्पकालिक कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को डिप्लोमा और सार्टिफिकेट दिए गए। इस मौके पर रयात-बाहरा ग्रुप इंटरपैरेंयोरियरशीप सेल के संस्थापक निखिल द्विवेदी ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। इसके बिना सफलता की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इस अवसर पर रयात बाहरा गु्रप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने प्रबधंकों को बधाई देते हुए कहा कि बंगलौर में ई-विक 2012 नेशनल ओवरवाल चैंपियनशीप की रनरअप ट्राफी जीत कर बहुत बडी प्रापती की है जो कि उनकी कडी मेहनत का नतीजा है, उन्हों ने ओर इस तरह के प्रोगाम करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें कहा कि वह भविषय मे भी इसी तरह कालेज का नाम रोशन करेंगें। कालेज के जेएमडी डा संदीप कोडा ने कहा कि बंगलौर में रयात-बाहरा इंंट्रनशीप टीम ने ई-विक 2012 नेशनल ओवरवाल चैंपियनशीप की रनरअप ट्राफी जीत कर कालेज का नाम रोशन कर दिया है जिस के लिए सभी लोग बधाई के पातर है।

 

Tags: rayat & bahara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD