Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

राज्य के सभी उपायुक्त लावारिस पशुओं के लिए पंचायती जमीन चिह्निïत कर उनके रखने की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें : मनोहर लाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 20 Sep 2016

Last updated on: Sep 20, 2016, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में राजस्व विभाग से संबंधित लम्बित चकबंदी, जमाबंदी, इंतकाल व ई-रजिस्ट्री व ई-स्टाम्पिंग के साथ-साथ लावारिस पशुओं के लिए पंचायती जमीन चिह्निïत कर उनके रखने की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा, वर्षा के खड़े पानी की निकासी, ग्राम सचिवालय में सरपंच, ग्राम सचिव व पटवारी का नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहना तथा इनमें सांझा सेवा केन्द्रों का संचालन अवश्य हो। मुख्यमंत्री आज हरियाणा सिविल सचिवालय के कमेटी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपायुक्तों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन नीति के तहत संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में भूमि उपयोग परिवर्तन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अधिकृत गठित जिला स्तरीय समन्वयक कमेटी की बैठक नियमित रूप से करें। संबंधित विभाग का अगर कोई नोडल अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहता है तो उसे लिखित में चेतावनी दी जाए और मुख्य सचिव को इसकी सूचना दी जाए। ऐसे अधिकारियों के विरूद्घ सख्त कार्यवाही की जाएगी। नई उद्यम प्रोत्साहन नीति में उपायुक्त 10 करोड़ रुपये तक के निवेश व एक एकड़ तक की सीएलयू जिला स्तरीय समन्वयक कमेटी के माध्यम से जारी करने के लिए अधिकृत हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लावारिस पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है और कई बार इसके कारण सडक़ दुर्घटनाएं होने से जानमाल का भी नुकसान हो जाता है। इसलिए इसका समाधान उपायुक्तों की सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य के लिए सभी उपायुक्तों को 15 लाख रुपये की राशि पहले ही भेजी जा चुकी है तथा अतिरिक्त 35 लाख रुपये जल्द ही जारी किए जाएंगे।बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत जुलाई से ग्राम, खंड व जिला स्तरीय तथा शहरों में पार्षद, वार्ड व रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के लिए आरंभ किए गए स्वच्छता पुरस्कारों की जानकारी भी उपायुक्तों से ली तथा उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि लोगों को स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के प्रति प्रेरित करें। इसके लिए समय-समय पर स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता व सफाई अभियानों का संचालन किया जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगह वर्षा या अन्य कारणों से खड़ा पानी मच्छरों की समस्या का कारण बन जाता है और जिसके चलते डेंगु व चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। इसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर नियमित फॉगिंग की जाए तथा पानी की निकासी का स्थाई प्रबंध हो।बैठक में राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को लम्बित चकबंदी, जमाबंदी, इंतकाल, ई-स्टाम्पिंग व ई-रजिस्ट्री के बारे अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पंचकूला जिले के रत्तेवाली में ई-खसरा अवधारणा पायलट परियोजना आधार पर क्रियान्वित की जा रही है। इसी प्रकार, कुरूक्षेत्र में ई-सेल डीड राईटिंग पर भी कार्य चल रहा है।बैठक में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, मुख्य सचिव श्री डी.एस.ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनिल कुमार, पशुपालन एवं डेरी विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी, ओ.एस.डी. श्री मुकुल कुमार के अलावा अन्य विभागों के वरिष्ठï अधिकारी  उपस्थित थे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD