Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कश्मीर में अधिक बल प्रयोग का आरोप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Sep 2016

Last updated on: Sep 12, 2016, 00:00 IST

मानवाधिकारों पर नजर रखने वाली वाली संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कश्मीर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अधिक बल प्रयोग करने का भारत पर सोमवार को आरोप लगाया। एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के कार्यकारी निदेशक आकार पटेल ने यहां जारी एक बयान में कहा, "जम्मू एवं कश्मीर में प्रदर्शन के जवाब में सुरक्षा बल मनमाने ढंग से बहुत अधिक बल प्रयोग कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "भारत अंतर्राष्ट्रीय मानदंड का उल्लंघन कर रहा है और राज्य में मानवाधिकार संकट को और खराब कर रहा है।" आकार ने कहा, "पेलेट फायरिंग ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों और तमाशबीनों को भी घायल और अंधा किया है। अपने घरों के अंदर बैठे बच्चे भी पेलेट से घायल हुए हैं।" बयान में मीडिया की दो अक्टूबर की उस रपट का हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया है, "भारत के गृह मंत्रालय ने विकट स्थिति पैदा होने पर पेलेट के विकल्प के रूप में मिर्च पाउडर वाली सामग्री इस्तेमाल करने की स्वीकृति दी है।" 

कहा गया है कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में श्रीनगर के अस्पतालों में पेलेट से जख्मी लोगों के 100 से अधिक मामले आए। बयान में कहा गया है कि बल और आग्नेयास्त्र इस्तेमाल करने का संयुक्त राष्ट्र का मूल सिद्धांत यह है कि इनका प्रयोग तबतक नहीं किया जाना चाहिए, जबतक कि आत्मरक्षा या दूसरों की जान जाने या गंभीर रूप से घायल होने का खतरा नहीं हो। यह भी कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र का नियम स्पष्ट करता है कि आग्नेयास्त्र का प्रयोग केवल तभी किया जाए, जब उससे कम घातक साधन अपर्याप्त हों। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की आचार संहिता कहती है कि वे केवल तभी बल प्रयोग कर सकते हैं, जब बहुत जरूरी हो और इस हद तक जरूरी हो कि उनके कर्तव्य के निर्वहन की हद तक आवश्यक हो।

एमनेस्टी इंडिया के बयान में यह भी कहा गया है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की है और पुलिस थानों पर हमले किए हैं।सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां, आंसू गैस के गोले और पेलेट दागे हैं।इन हथियारों में स्वाभाविक रूप से बिना भेदभाव के उन लोगों को भी गंभीर रूप से घायल करने का खतरा रहता है, जो हिंसा में शामिल नहीं हैं..। इस तरह का कोई उचित तरीका नहीं है कि इन हथियारों का इस्तेमाल कर सकें। इन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। भीड़ नियंत्रित करने के लिए मिर्च पाउडर वाले पावा गोलों का इस्तेमाल करने के बारे में बयान में कहा गया है कि तकलीफ देने वाली रासायनिक वस्तु के मनमाने इस्तेमाल की आशंका है। इसका इस्तेमाल करने से पहले इन हथियारों को सुरक्षा जांच और स्वीकृति की कठिन प्रक्रिया से गुजारा जाना चाहिए। एमनेस्टी ने कहा है, "जम्मू एवं कश्मीर में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को जब अहिंसक उपाय अपर्याप्त हों और यह सुनिश्चित हो जाए कि बल प्रयोग अनिवार्य है तो अंतिम उपाय के रूप में जरूरत के अनुपात में बल प्रयोग करना चाहिए।"यह भी कहा गया है कि किसी पर भी मनमाने या अत्याचारपूर्ण ढंग से बल प्रयोग करने वाले संदिग्ध के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए। 

 

Tags: MIX JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD