Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आप और कांग्रेस को गपौड़ शंख बताया

कांग्रेस और आप फोके नारे तथा झूठे लारे लगाने के आदि , कांग्रेस और आप की पंजाब विरोधी स्टैंड के लिए निंदा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भाई का केरा, श्री मुक्तसर साहिब , 24 Aug 2016

Last updated on: Aug 24, 2016, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को गपौड़ शंख करार देते हुये कहा कि यह दोनो पार्टिया बाते करने के अतिरिक्त लोगों का कुछ भी भला नही कर सकती।आज यहां लंबी विधानसभा क्षेत्र में संगत दर्शन समागमों के दूसरे दिन सार्वजनिक एकत्रताओं को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनो पार्टियों के नेता फोके नारों तथा झूठे लारों से राज्य के लोगों को गुमराह करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दोनो पार्टिया कुप्रचार द्वारा सत्ता हासिल करने का सपना देख रही है परंतु पंजाब के लोग कभी भी इनके पंजाब विरोधी मंसूबों को सफल नही होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनो पार्टियों को पंजाब के हितों से कोई भी सरोकार नही है और यह केवल सत्ता की खातिर बड़ी बड़ी बाते कर रहें हैं।उन्हों ने कहा कि ना तो आम आदमी पार्टी और ना ही कांग्रेस को पंजाब के लोगों से किसी प्रकार की कोई हमदर्दी है। यह दोनो पार्टियां राज्य की सत्ता हासिल करके पंजाब को लूटना चाहती हैं। उन्होंने ने कहा कि इन दोनो पार्टियों ने आज तक पंजाब के हितों के लिए कोई भी लड़ाई नही लड़ी जबकि शिअद ने हमेशा ही पंजाब और इसके लोगों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। 

कांग्रेस पार्टी की निंदा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरंभ से ही पंजाब विरोधी रही है और पंजाब से इसकी राजधानी, पंजाबी बोलते क्षेत्र तथा नदी जल को छीनकर कांग्रेस पार्टी ने अपने पंजाब विरोधी रवैये का जीता जागता सबूत दिया है। उन्हों ने कहा कि कांग्रेस ने सिखों के पावन तीथे श्री हरमंदिर साहिब पर हमला करवाकर तथा 1984 के देश के कई हिस्सों में निर्दोष लोगों का कत्लेआम करके पंजाब और विशेषकर सिख विरोधी होने का सबूत दिया। आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी कांग्रेस के पंजाब विरोधी नक्शेकदम पर चलते हुये पंजाबियों और सिखों से धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा शीश गंज साहिब में प्याऊ को तोड़कर, दिल्ली के स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई बंद करके तथा दिल्ली में बैसाखी की छुट्टी बंदकरके आम आदमी पार्टी ने यह सबूत दिया है कि वह कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलते हुये पंजाबियों और सिखों का नुकसान करने पर उतारू है। उन्हों ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट मेें पंजाब विरोधी स्टैंड लेकर आप पार्टी में पंजाब विरोधी होने का सबूत दिया। 

इस पश्चात भाई का केरा में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऑल इंडिया रेडियो दिल्ली से पंजाबी समाचारों का बुलेटिन सेवा पुन: आरंभ करने के लिए केंद्र सरकार से पहुंच करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाबी भाषा तथा संस्कृति की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए कोई भी कसर शेष नही छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर हाल में यह बुलेटिन सेवा पुन: चालू करवाने के लिए केंद्र सरकार को कहेगी।एक अन्य प्रशन के उत्तर में मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में गुरूद्वारा साहिब की हुई बेअदबी और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गुरूद्वारा साहिब पर टैक्स लगाये जाने की कठोर शब्दों में आलोचना की। उन्हों ने कहा कि ऐसी घटनांए हर धर्म के व्यक्ति को विचलित करती हैं और इन घटनाओं के लोगों को दूरगामी परिणाम भोगने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य सरकार का कत्र्तव्य बनता है कि वह ऐसी दुर्भाग्यपूण घटनाओं को रोकें ताकि हर धर्म का सम्मान बनाया जा सके।एक अन्य प्रशन के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को पंजाब से चंडीगढ़ छीनने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराते हुये कहा कि कांग्रेस नेता अब इस मुद्दे पर घडिय़ाली आंसू बहा रहें हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का बच्चा बच्चा इस बात से भली-भांति अवगत् है कि कांग्रेस ने पंजाब से बड़ा धोखा करते हुये राज्य को इसकी राजधानी से वंचित किया।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव श्री के जे एस चीमा, उपायुक्त श्री सुमित सारंगल, एसएसपी स. गुरप्रीत सिंह गिल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, स. अवतार सिंह बनवाला, स. तजिंदर सिंह मिठ्ठूखेड़ा, स. कुलविंदर सिंह भाई का केरा के अतिरिक्त भारी संख्या में जन नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD