Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महाराष्ट्र में बनेंगे 10 क्षेत्रीय हवाई अड्डे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Aug 2016

Last updated on: Aug 23, 2016, 00:00 IST

नागरिक उड्डयन मंत्री एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण संयुक्त रूप से महाराष्ट्र में 10 क्षेत्रीय लघु आकार के हवाईअड्डे बनाएंगे। महाराष्ट्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत मंगलवार को इसकी घोषणा की गई।नागरिक उड्डयन मंत्रालय की आरसीएस को तेजी प्रदान करने के लिए इसी वर्ष घोषित महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति के तहत महाराष्ट्र ने मंगलवार को इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किए और ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "इस समझौते का उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को वहनीय बनाते हुए इसमें सुधार करना है, जो केंद्र, राज्य और संचालकों की ओर से दी जाने वाली छूट से संभव होगा। 

मुझे पूरा विश्वास है कि इससे महाराष्ट्र में हवाई परिवहन की दिशा में नई ऊंचाई हासिल करेगा।"नागरिक उड्डयन मंत्री ए. गजपति राजू और मुख्यमंत्री फडणवीस की उपस्थिति में इन समझौता ज्ञापन-पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत राज्य इसमें आने वाली लागत का 20 प्रतिशत और केंद्र सरकार शेष लागत वहन करेगी।योजना के तहत चुने गए 10 क्षेत्रीय हवाईअड्डे शिर्डी, जलगांव, नासिक, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सोलापुर, नांदेड़, अमरावती और गोंडिया में स्थापित किए जाएंगे।

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati , Devendra Fadnavis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD